Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

रुड़की :सीएम धामी ने चम्पावत के जलज ओली सहित उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान

लोहाघाट :सात साल ससुराल में रही कैद फिर भी नहीं टूटा विमला का हौसला। मदद को आगे आए डीएम

चंपावत:सीएम धामी की पहल से शिक्षा हुई और सुलभ दुर्गम क्षेत्रों के बच्चे समय पर पहुँचेंगे विद्यालय। स्कूल वाहन की हु

चंपावत जिले में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न

चंपावत:जनता मिलन में आई 96 शिकायतों पर सुनवाई, 12 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड मौके पर बने

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रप्रयाग:मां के सामने ही आंगन से 5 वर्षीय बेटे को उठा ले गया गुलदार, देर रात जंगल में मिला शव

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 4, 2026

मां के सामने ही आंगन से 5 वर्षीय बेटे को उठा ले गया गुलदार, देर रात जंगल में मिला शव उत्तराखंड में गुलदारो का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश की रुद्रप्रयाग के न्याय पंचायत सारी के सिन्द्रवाणी गांव में एक आदमखोर गुलदार ने मंगलवार शाम घर के आंगन में मां के पास खेल रहे पांच वर्षीय मासूम को अचानक अपना शिकार बन लिया। चंद पलों में घटी इस वारदात के बाद जहां मासूम के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव मेंअफरा-तफरी मची हुई है वहीं इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से रूद्रप्रयाग जिले के न्याय पंचायत सारी के सिन्द्रवाणी गांव निवासी हेमंत सिंह बिष्ट का पुत्र दक्ष (5 वर्ष) शाम करीब पांच बजे अपनी मां के साथ घर के आंगन में था। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला किया और बच्चे को मां के हाथों से झपटकर जंगल की ओर भाग निकला। घटना इतनी तेजी से हुई कि इससे पहले कि मां कुछ सोच समझ पाती, गुलदार मासूम को लेकर उसकी आंखों से ओझल हो गया।

बच्चे के चीखने की आवाज और मां के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते पूरे गांव में हड़कंप मच गया। अंधेरा घिरने के बावजूद ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और मशालों, टॉर्च व मोबाइल की रोशनी में जंगल की ओर खोजबीन शुरू कर दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर सघन सर्च अभियान चलाया गया। देर रात करीब 11 बजे के आसपास मासूम का क्षत-विक्षत शव जंगल में घर से 1 किमी दूर मिला। ग्राम सभा सिन्द्रवाणी की प्रधान पुष्पा देवी ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे गांव के लिए बेहद पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी दहशत है और लोग अपने बच्चों को लेकर बेहद चिंतित हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए वन विभाग और प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

जरूरी खबरें