Friday 24th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भिंगराड़ा रेंज के 25 पंचायतों में हुआ 25 हजार पौधो का रोपण

लोहाघाट:पशु स्वामियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही सार्वजनिक स्थानों पर पालतू जानवरों को खुला छोड़ने पर जि0पं 0सख़्त

लोहाघाट:बन विभाग ने घरों में घुसे दो सांपों का किया सफल रेस्क्यू।

उत्तराखंड नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफ

लोहाघाट:मास्टर प्लान के प्रारूप का प्रकाशन: व्यवस्थित विकास, नजूल नीति और जनभागीदारी पर प्रशासनिक स्थिति स्पष्ट

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट ब्लॉक में सदस्य ग्राम पंचायत निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र बिक्री हुई शुरू।

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 11, 2025

बाराकोट ब्लॉक में सदस्य ग्राम पंचायत निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र बिक्री हुई शुरू।

48 ग्राम पंचायतो में 219 सदस्यों के पद पड़े हैं रिक्त।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम में आज 11 नवंबर 2025 को चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट में खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल के दिशा निर्देश पर सदस्य ग्राम पंचायत हेतु नामांकन पत्र बिक्री शुरू हो गई है ।आज ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतो की सदस्य ग्राम पंचायत पद हेतु 100 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई ।वर्तमान में विकासखंड बाराकोट की और 48 ग्राम पंचायतो में सदस्य ग्राम पंचायत के 219 पद रिक्त पड़े हुए हैं । निर्वाचन अधिकारी पंचायत सुश्री मोनिका पाल द्वारा विकासखंड की समस्त न्याय पंचायत बिक्री का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया उन्होंने कहा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पंचायत उप निर्वाचन कराए जाएंगे। पंचायत उप निर्वाचन हेतु खंड विकास अधिकारी बाराकोट निर्वाचन अधिकारी एवं जाकिर हुसैन सहायक खंड विकास अधिकारी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। नामांकन पत्र बिक्री में अनिरुद्ध पुनेठा ,अश्विन सागर ,अशोक बिष्ट ,पूनम जोशी सहायक विकास अधिकारी पंचायत आदि विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें