Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

उत्तराखंड:पेपर लीक मामले में ईडी ने हाकम सिंह की लाखों की संपत्ति अस्थायी रूप से की कुर्क

लोहाघाट:बन विभाग की निरापत्ति न मिलने से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य में देरी।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरु होगा एस आई आर 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वे

Laxman Singh Bisht

Thu, May 14, 2026

उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरु होगा एस आई आर ( SIR)

29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्र के प्रिंटिग, कर्मचारियों के प्रशिक्षण सम्बंधी कार्य होंगे सम्पादित

8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वे

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में 19 राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की घोषणा कर दी है। उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड में 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्र के प्रिंटिग,कर्मचारियों के प्रशिक्षण सम्बंधी कार्य सम्पादित किए जाएंगे। 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं संकलन करेंगे।

उत्तराखण्ड में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा। इसी क्रम में 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। इसी बीच 10 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक सभी नोटिस जारी कर दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखण्ड में 11733 पोलिंग बूथ के सापेक्ष वर्तमान में प्रदेश में राजनैतिक दलों द्वारा 21 हजार 808 बीएलए की तैनाती कर दी गई है।

जरूरी खबरें