Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट पालिका अध्यक्ष की पहल पर नगर में चला विशेष स्वच्छता अभियान। लोहावती नदी में की गई स्वच्छता।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 31, 2025

लोहावती में बड़ी मात्रा में डाला जा रहा है भवन निर्माण का मलवा पालिका अध्यक्ष ने जताई नाराजगी।लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के दिशा निर्देश पर पालिका के द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष खुद स्वच्छता अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं ।इसी क्रम में शनिवार को पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोहावती नदी व मार्ग में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया ।अभियान के तहत पालिका कर्मियों ने लोहावती नदी से बड़ी मात्रा में कूड़े का निस्तारण करने के साथ-साथ रास्तों से उगी हुई झाड़ियां का निस्तारण किया । पालिका अध्यक्ष ने समस्त नगर वासियों से कूड़ा कूड़ा वाहन में डालने की अपील करने के साथ-साथ नगर की सड़कों , सार्वजनिक स्थानों तथा लोहावती नदी में कूड़ा न फेंकने की अपील की। पालिका अध्यक्ष ने कहा नगर को स्वच्छ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है जिसमें पालिका पूर्ण सहयोग करेगी।।पालिका अध्यक्ष ने बताया कोली पुल के पास कुछ लोगों के द्वारा लोहावती नदी में मलवा डालकर नदी का रुख मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है जो काफी गंभीर बात है उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने की मांग की। इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा जल्द समाधान का आश्वासन दिया।अभियान में सुमित गढ़कोटी ,प्रमोद महर ,सभासद आशु राय व पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

जरूरी खबरें