G20 सम्मेलन को लेकर पीजी कॉलेज लोहाघाट में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, एसडीएम रिंकू बिष्ट ने किया छात्र-छात्राओं का मार्ग निर्देशन
Laxman Singh Bisht
Apr 20, 2023 10:26 pm
8 views
20 Apr 2023
देश में चल रहे जी-20 सम्मेलन को लेकर गुरुवार को पीजी कॉलेज लोहाघाट में कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का विषय G20 में टॉपिक सेयरिंग रखा गया था कॉलेज के इतिहास विभाग के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि लोहाघाट की एसडीएम रिंकु बिष्ट रही प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के द्वारा दिए गए टॉपिक में अपने अपने विचारों को प्रमुखता से रखा वही मुख्य अतिथि एसडीएम रिंकु बिष्ट के द्वारा अपने संबोधन मे छात्र-छात्राओं का मार्ग निर्देशन करते हुए कहा कि
जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता करना पूरे देश के लिए गर्व की बात है उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय भारत के युवाओं का है एसडीएम रिंकु बिष्ट ने कहा नॉलेज सेयरिंग से ज्ञान बढ़ने के साथ-साथ समस्याओं का समाधान भी जल्द होता है उन्होंने कहा आज हमारी पुरानी संस्कृति विलुप्त होने की कगार में है हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को बचाना होगा जिसके लिए युवाओं ने बागडोर संभालनी होगी ताकि भारत एक बार फिर से विश्व गुरु बन सके एसडीएम ने कहा देश में अभी मोटे अनाज को भी बढ़ावा दिया जा रहा है इसका प्रचार देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रहा है
G 20 के माध्यम से विदेशी हमारी संस्कृति को पहचान रहे है और सराहना कर रहे हैं वही कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता ने कहा आज देश कइ क्षेत्रों में तरक्की कर विश्व में अपनी पहचान बना रहा है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो टेक्नोलॉजी का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का क्षेत्र उन्होंने कहा भारत वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर चलता है तथा पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरोने की कोशिश करता है वही भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आए छात्र छात्राओं को एसडीएम रिंकु बिष्ट के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया पता उनकी सराहना करि गई कार्यक्रम की संयोजक कॉलेज की इतिहास विभाग की प्रभारी विमला देवी रही कार्यक्रम में डॉ सुमन पांडेे ,छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक ढेक, विवेक पुजारी सहित कई छात्र छात्राएं मौजूद रहे
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।