Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:न0पं0 पाटी निर्वाचन डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश किए निरस्त

विधानसभा लोहाघाट के लिए ऐतिहासिक सौगात कई सड़कों को मंजूरी: विधायक अधिकारी।

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रणनीतिक बैठक आंदोलन तेज करने का ऐलान

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 3, 2026

लोहाघाट में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रणनीतिक बैठक आंदोलन तेज करने का ऐलान

जो पार्टी करेगी पुरानी पेंशन बहाल उस पार्टी का समर्थन करेंगे कर्मचारी संगठन

लोहाघाट।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के बैनर तले शिक्षक भवन लोहाघाट में जनपद के विभिन्न कर्मचारी संगठनों एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली (OPS) को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी आंदोलन की रणनीति तय की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोविंद मेहता ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों का वैधानिक एवं नैतिक अधिकार है। जिसे हर हाल में प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी इस मांग को लेकर संघर्षरत हैं।लेकिन अब आंदोलन को निर्णायक रूप देने का समय आ गया है। इसके लिए जनपद स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि आगामी मई माह में जनपद में एक विशाल पेंशन रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं संगठन प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह रैली पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में एक मजबूत संदेश देगी और सरकार का ध्यान आकर्षित करेगी।बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों—जीवन ओली (मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संगठन),गोपाल कालाकोटी (इंजीनियर संघ), जगदीश अधिकारी (जिला अध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ), कैलाश फर्त्याल (मंडलीय उपाध्यक्ष, पेंशन आंदोलन), नरेश जोशी, संजय कुमार, नवीन पांडेय एवं संजय कुमार, दिनेश जोशी,भास्कर पंत—ने अपने विचार रखते हुए पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में एकजुटता व्यक्त की।

वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन योजना (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) कर्मचारियों के भविष्य के लिए असुरक्षित है और इससे सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक स्थिरता प्रभावित होती है। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था को ही कर्मचारियों के हित में बताया।सभी वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं तेज किया जाएगा। साथ ही, अधिक से अधिक कर्मचारियों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए जनपद के सभी विकासखंडों में व्यापक जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा और जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा 2027 विधानसभा चुनाव में जो पार्टी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पूरा करेगी उस पार्टी का समर्थन कर्मचारी संगठन करेंगे।

जरूरी खबरें