Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पवन बिष्ट बने अध्यक्ष।

लोहाघाट:रोज 16 किलोमीटर पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं सुल्ला /पासम के छात्र मुख्यमंत्री से की स्कूल वाहन की मांग।

लोहाघाट: प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 30 बालिकाओं का विद्यालय में हुआ प्रवेश। रोली टीका लगाकर स्वागत

चंपावत:कारी में तार बाढ़ में फंसा गुलदार वन विभाग ने किया रेस्क्यू।

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रपुर में चम्पावत के चालक की संदिग्ध मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 13, 2026

रुद्रपुर में चम्पावत के चालक की संदिग्ध मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

पिथौरागढ़ - जिले से माल लेने गए एक ट्रक चालक की रुद्रपुर में उसके ही ट्रक के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है ।जबकि परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार , दर्शन सिंह (पुत्र स्व. दयाल सिंह), निवासी ग्राम धूरा, सूखीढांग, जिला चम्पावत, सेफ एक्सप्रेस कोरियर कंपनी के ट्रक (संख्या UK 04 CC 0866) के चालक थे । शनिवार शाम को वह दिनेशपुर के कालीनगर क्षेत्र में एक कंपनी से माल लेने पहुंचे थे । ट्रक को चंडीपुर रोड पर खड़ा कर वह केबिन में ही सो गए । रविवार सुबह करीब 6 बजे जब लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की , तो वह बेसुध अवस्था में मिले। काफी प्रयास के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के भाई कैलाश सिंह, पत्नी ललिता देवी समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का दावा है कि शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान हैं और यह प्राकृतिक मौत नहीं हो सकती । किसी ने सुनियोजित तरीके से हत्या की है । पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारण सामने आएंगे । परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

जरूरी खबरें