रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:बस्तिया मे खाई में गिरी कार चार घायल लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू
Laxman Singh Bisht
बस्तिया मे खाई में गिरी कार चार घायल लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

बीती रात डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत छोटी पुलिया (बस्तिया के समीप) एक कार ( वाहन-DL12 DA 1423) अनियंत्रित होकर लगभग 5 से 10 फीट गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में चार व्यक्ति सवार थे।सूचना प्राप्त होते ही जिला आपदा कंट्रोल रूम ने तत्काल कोतवाली टनकपुर पुलिस, फायर स्टेशन टनकपुर, एसडीआरएफ तथा 108 एम्बुलेंस सेवा को घटनास्थल के लिए रवाना किया। सभी एजेंसियों ने आपसी समन्वय के साथ बिना विलंब राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, फायर सर्विस एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने त्वरित एवं प्रभावी रेस्क्यू अभियान चलाते हुए वाहन में सवार सभी चारों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके उपरांत उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि रेड अलर्ट के दृष्टिगत जनपद का समस्त आपदा प्रबंधन तंत्र पूर्णतः सतर्क एवं सक्रिय है। जिला आपदा कंट्रोल रूम द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी आपात स्थिति में सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से त्वरित कार्रवाई कर जनसुरक्षा एवं राहत कार्य किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।