रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण। नहीं पाया गया अवैध खनन
Laxman Singh Bisht
अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण। नहीं पाया गया अवैध खनन
जिलाधिकारी के निर्देश पर खेतखेड़ा में उपजिलाधिकारी द्वारा किया गया सघन निरीक्षण

शारदा नदी के पास अवैध खनन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई, मौके पर मानकों के अनुरूप होता मिला नदी सुरक्षा का कार्य

सोशल मीडिया के माध्यमों से प्राप्त सूचना का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग, खनन विभाग तथा यूपीडीसीसी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने खेतखेड़ा क्षेत्र में शारदा नदी के समीप औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान शिकायत में वर्णित स्थल का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि संचालित होती नहीं पाई गई।जांच में स्पष्ट हुआ कि जिस क्षेत्र को लेकर अवैध खनन की शिकायत की जा रही थी, वहां शारदा कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत यूपीडीसीसी द्वारा रिवर प्रोटेक्शन (नदी सुरक्षा) कार्य किया जा रहा है। इसी कार्यक्षेत्र में निर्माण एजेंसी अपने स्वीकृत कार्यों का निष्पादन कर रही है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण कंपनी द्वारा पूर्व में कार्यस्थल पर एकत्रित मलबे को तकनीकी मानकों के अनुरूप व्यवस्थित एवं विस्तारित किया जा रहा था।उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि मानसून अवधि के दौरान नदी के जलस्तर एवं परिस्थितियों का विशेष ध्यान रखते हुए सभी कार्य पूरी सावधानी एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार का भू-कटाव अथवा अन्य प्रतिकूल प्रभाव उत्पन्न न हो।अवैध खनन की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए जिला खनन अधिकारी राहुल रावत द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा जाँच के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि जिस स्थान पर अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हो रही थी, वह वास्तव में किरोड़ा नाले में प्रस्तावित कार्यों के अंतर्गत आता है। उस जगह पर पहले से ही इकट्ठा मलवे को व्यवस्थित करने का काम किया जा रहा था। उन्होंने कहा वर्तमान में मौके पर किसी भी तरह का अवैध खनन नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया विभागीय अधिकारियों द्वारा इस क्षेत्र की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वर्षा काल के दौरान किसी भी प्रकार का भू-कटाव या जनहानि की स्थिति उत्पन्न न हो।वर्तमान में चल रहे मानसून सत्र को देखते हुए, कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें हिदायत दी गई है कि वे शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखकर ही निर्माण कार्य को आगे बढ़ाएं, ताकि भविष्य में उक्त स्थल पर किसी भी प्रकार के भू-कटाव की स्थिति उत्पन्न न हो और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;