रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर पुलिस ने 12.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार ।
Laxman Singh Bisht
Tue, Aug 18, 2026
टनकपुर पुलिस ने 12.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार ।

टनकपुर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करने के लिए चम्पावत पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर सीओ निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण एवं चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर के नेतृत्व में टनकपुर पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान लेखराज राइस मिल के खाली प्लॉट से अभियुक्त राशिद के कब्जे से 12.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।पुलिस टीम में उ0नि0 संदीप पिलख्वाल, हे0का0 कमल कुमार हे0का0 रियाज अख्तर शामिल रहे।