रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:शारदा नदी में लापता युवकों की तलाश जारी। नहीं लग पाया सुराग
Laxman Singh Bisht
शारदा नदी में लापता युवकों की तलाश जारी। नहीं लग पाया सुराग

पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं एसएसबी द्वारा संयुक्त सर्च अभियान संचालित

चंपावत जिले के तहसील पूर्णागिरि क्षेत्र अंतर्गत बूम रेंज में शारदा नदी में बह गए दो युवकों की तलाश हेतु बुधवार को भी व्यापक खोज एवं बचाव अभियान जारी है। जिला प्रशासन के निर्देशन में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसएसबी इंटेलिजेंस एवं अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया। 22 जून 2026 को बूम रेंज क्षेत्र में दो युवकों के शारदा नदी में बह जाने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा तत्काल राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, फायर सर्विस, चिकित्सा विभाग तथा एसडीआरएफ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। मालूम हो 22 जून को टनकपुर निवासी नैतिक सक्सेना, पुत्र वीर बहादुर सक्सेना, आयु 18 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 03, इंग्लिश वाइन शॉप के निकट, टनकपुर।तरुण सक्सेना, पुत्र श्री बाबूराम सक्सेना, आयु 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 03, बर्मा लाइन, टनकपुर नहाने के दौरान शारदा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए थे।

घटना के उपरांत से ही एसडीआरएफ, पुलिस एवं फायर सर्विस की टीमों द्वारा लगातार खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को ठूलीगाड़ पुलिस चौकी, एसएसबी इंटेलिजेंस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा नदी किनारे एवं संभावित क्षेत्रों में गहन सर्चिंग की गई।जिला प्रशासन द्वारा अभियान की सतत निगरानी की जा रही है तथा संबंधित विभागों को खोज एवं बचाव कार्य में पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों युवकों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है। फिलहाल दोनों बहे युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।
उत्तराखंड:18 नवंबर को आयोजित होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।