Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत में इन्सपायर अवार्ड मानक योजना पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

लोहाघाट:स्कूल वाहन संचालन के लिए डुंगरा लेटी के ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद लाइब्रेरी व ओपन जिम खोलने की मांग।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन

उत्तराखंड:पेपर लीक मामले में ईडी ने हाकम सिंह की लाखों की संपत्ति अस्थायी रूप से की कुर्क

लोहाघाट:बन विभाग की निरापत्ति न मिलने से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य में देरी।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

Laxman Singh Bisht

Fri, May 15, 2026

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

राहत व बचाव कार्य में जुटा प्रशासन। एसडीएम नीलू चावला ने बादल फटने की खबर को बताया अफवाह

टिहरी जनपद के जौनपुर विकासखंड में शुक्रवार को हुई अचानक अतिवृष्टि से थत्यूड़-भवन मोटर मार्ग पर बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से आधा दर्जन से अधिक दुकानों में मलबा घुस गया है। जबकि एक मकान मलबे की चपेट में आने से दब गया है तो वही 1 कार समेत 5 से 6 दुपहिया वाहन भी मलबे में फंस गए हैं मलवा आने से सड़क के दोनों और बड़ी संख्या में वाहन फंस गए हैं। हालांकि जान का नुकसान तो नहीं हुआ है लेकिन दुकानों में मलवा घुस गया है। मलवा आते ही लोगों ने भाग कर अपनी जान जान बचाने में कामयाब हुए घटना की सूचना मिलते प्रशासन में सड़क से मलवा हटाने का कार्य जेसीबी मशीनों के द्वारा किया जा रहा है। जिला अधिकारी के निर्देश पर पूरी प्रशासन की टीम काम कर रही है मलवा हटाया जा रहा है। एसडीएम धनोल्टी नीलू चावला ने बताया बादल फटने की खबर पूरी तरह अफवाह है। उन्होंने लोगों से इस तरह के अफवाह ने फैलाने के अपील की है। कहा क्षेत्र में काफी तेज बारिश हुई थी जिस कारण गधेरा उफान पर आ गया और मलवा दुकानों व बाजारों में घुस गया है।

एसडीएम नीलू चावला ने कहा प्रशासन की टीम राहत व बचाव कार्य में लगी हुई है ।यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा घटना में किसी भी प्रकार की जन हानी नहीं हुई है ।जो दुकानों व भवनों को नुकसान पहुंचा है इसका आकलन कर पीड़िता को मुआवजा दिया जाएगा।

जरूरी खबरें