रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : मुख्यमंत्री ने अपने निवास में चंपावत जिले के नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत सभी जिला पंचायत सदस्यों का किया स्वागत।
Laxman Singh Bisht
आम सहमति के आधार पर जिला पंचायत बोर्ड के गठन से विकास के खुलेंगे नए द्वार- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के लोगों को बधाई देते हुए कहा उन्होंने जिला पंचायत के निर्विरोध बोर्ड का गठन कर मेरी परिकल्पना के आधार पर चंपावत को मॉडल जिला बनाने के प्रयासों को और मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री अपने निवास स्थान में चंपावत जिले के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी के नेतृत्व में आए सभी जिला पंचायत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि जिले के लोगों ने आम सहमति आधार पर जिला पंचायत बोर्ड को मजबूती प्रदान करने में जो दूरगामी सोच के साथ भाजपा का साथ दिया है, उससे जिले के विकास के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि चंपावत को हिमालयी राज्यों का मॉडल जिला बनाने के लिए अपने ज्ञान, अनुभव व सोच का भी लाभ देंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी समेत सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें दिए गए सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब एक दूसरे के पूरक बनकर कार्य करेंगे। बाद में श्री अधिकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत तमाम नेताओं से शिष्टाचार के नाते मिले तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में सचिन जोशी, डूंगर सिंह परथोली,भोला सिंह बोरा,पुष्पा विश्वकर्मा, योगेश जोशी, शैलेश जोशी, सरस्वती चंद, हिमानी बोरा, कृष्णानंद जोशी, अशोक महरा, आशा अधिकारी आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।