Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट:मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच हुई साबित लोहाघाट में झमाझम बारिश सूखी फसलों को मिला जीवन किसानों के खिले चेहरे 

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 28, 2025
मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच हुई साबित लोहाघाट में झमाझम बारिश सूखी फसलों को मिला जीवन किसानों के खिले चेहरे   मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी व भारी बारिश की चेतावनी के बाद लोहाघाट व चंपावत में गुरुवार रात से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है शुक्रवार को भी बारिश का दौर लगातार जारी है लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में सूख चुकी फसलों को नया जीवन मिला है जिस कारण क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है वहीं बारिश से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है लोग ठंड से बचने के लिए अलाव सेकते हुए नजर आए तो वहीं बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा क्षेत्र के जब्बार अहमद, नवीन करायत ,मोहन चंद्र पांडे , मदन पुजारी आदि ने बताया लंबे समय से क्षेत्र में सूखे के हालात पैदा हो गए थे फसले पूरी तरह सूखने के कगार में पहुंच चुकी थी तथा जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया था उन्होंने कहा सबसे बड़ी समस्या पेयजल की उत्पन्न हो गई थी कहा बारिश वरदान साबित हुई है बारिश से आलू व अन्य फसलों को नया जीवन मिलने के साथ-साथ जंगल में आग की घटनाओ में रोक लगने के साथ साथ पेयजल स्रोत रिचार्ज होंगे तथा बीमारियों का प्रकोप कम होगा वही बारिश ने वन विभाग को बड़ी राहत दी है  फिलहाल बारिश ने लोगों के चेहरों की मुस्कान लौटाई है

जरूरी खबरें