रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट मे लगेगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा। सीएम धामी की पहल
Laxman Singh Bisht
बाराकोट मे लगेगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा। सीएम धामी की पहल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 32.49 लाख रुपए की धनराशि की स्वीकृत

बाराकोट विकास खण्ड के विकास पुरुष महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व 0कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 32.49 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है । बाराकोट के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में प्रतिमा स्थापना की मांग लंबे समय से चल रही थी सीएम धामी ने क्षेत्र वासियों की मांग का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया था।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों व क्षेत्र वासियों ने मूर्त रूप देने व क्षेत्र वासियों की मांग को देखते हुए सीएम धामी द्वारा 32.49 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।इसकी पहल भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता व सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता देने वाले कमलेश जोशी के अथक प्रयासों से यह कार्य संभव हो पाया है ।क्षेत्र वासियों व परिजनों ने उन्हें धन्यवाद दिया है स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा स्थापित होने से आने वाली पीढ़ियां को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा मालूम हो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजू अधिकारी के दादाजी है जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय अधिकारी के द्वारा बाराकोट विकासखंड की नींव रखने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।, जिस कारण वर्ष 1960 में विकासखंड बाराकोट अपने अस्तित्व में आया था ।स्वर्गीय अधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अथक भूमिका तो निभाई थी, देश की आजादी के बाद भी उन्होंने बाराकोट क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा संघर्ष किया। प्रतिमा स्थापित करने हेतु स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों व क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए