Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मानेश्वर मंदिर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, एक से डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्रित

बाराकोट: वन विभाग ने लड़ी धूरा मंदिर परिसर में किया वृहद् वृक्षारोपण

बाराकोट: सरस्वती शिशु मंदिर शाखा मष्टा में गुरु पूजन उत्सव मनाया गया

चंपावत:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने मे तहरीर मुकदमा दर्ज करने की मांग

चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट में लगेगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा। सीएम घोषणा मे शामिल

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 5, 2026

बाराकोट में लगेगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा। सीएम घोषणा मे शामिल

मुख्यमंत्री घोषणा में हुई शामिल क्षेत्र वासियों ने सीएम धामी का जताया आभार

विकासखंड बाराकोट के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में प्रतिमा स्थापना की मांग का सीएम धामी ने संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों व क्षेत्र वासियों ने मूर्त रूप देने वह मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता कमलेश जोशी को भी धन्यवाद दिया है जिन्होंने जनभावनाओं को मुख्यमंत्री तक पहुँचाते हुए इस महत्वपूर्ण मांग को घोषणा में सम्मिलित करने हेतु लगातार प्रयास किए। क्षेत्र वासियों ने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा स्थापित होने से आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। मालूम हो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजू अधिकारी के दादाजी है। जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय अधिकारी के द्वारा बाराकोट विकासखंड की नींव रखने मेंअपनी अहम भूमिका निभाई जिस कारण वर्ष 1960 मे विकासखंड बाराकोट अपने अस्तित्व में आया। स्वर्गीय अधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अहम भूमिका तो निभाई थी देश की आजादी के बाद भी उन्होंने बाराकोट क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा संघर्ष किया।

जरूरी खबरें