रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत जिले में नवनिर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 3 अगस्त को होगा आयोजित
Laxman Singh Bisht
चम्पावत जिले में नवनिर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 3 अगस्त को होगा आयोजित

राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में जनपदों में संपन्न हुए उप-प्रधानों के निर्वाचन के बाद अब उनके शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि शासन चम्पावत जिले में हाल ही में निर्वाचित हुए उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह शासन के निर्देशों के क्रम में आगामी 3 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा।जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम 2016 के तहत ग्राम पंचायत के उप-प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाए जाने का प्रावधान है।इसी क्रम में उन्होंने जिले के समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विकास खंड मुख्यालयों पर नियमानुसार शपथ ग्रहण की आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।उप-प्रधानों के पदों को निर्विरोध तथा निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से भरा गया है। सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश पंचायतीराज नियमावली 1994 (उत्तराखंड में अनुकूलित एवं रूपांतरित) के तहत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;