Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट में शनिवार को होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक छतरी चौराहे से खंड विकास कार्यालय तक निकलेगी तिरंगा यात्र

Laxman Singh Bisht

Fri, May 23, 2025

बाराकोट में शनिवार को होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक ।छतरी चौराहे से खंड विकास कार्यालय तक निकलेगी तिरंगा यात्रा। कल शनिवार को बाराकोट में होने जा रही तिरंगा यात्रा को सफल बनाने हेतु आज शुक्रवार को छतरी चौराहा बाराकोट में एक आम बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें शनिवार को होने वाली तिरंगा यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया तिरंगा यात्रा बाराकोट छतरी चौराहे से विकासखंड कार्यालय तक जाएगी । तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता,पूर्व सैनिक, स्कूली छात्रों के साथ-साथ आम जनता शामिल रहेगी।बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष बाराकोट राकेश बोहरा अध्यक्षता में की गई। बैठक में सभी सेवानिवृत्त सैनिकों से ड्रेस कोड में आने की अपील की गई। बैठक का संचालन क्षेत्र पंचायत प्रशासक दरबान सिंह मेहता द्वारा किया गया । बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख चंपावत बहादुर सिंह फर्त्याल, सुनील वर्मा ,योगेश जोशी ,अखिलेश फर्त्याल, कमलेश जोशी ,मनोज जोशी, गोपाल सिंह, दीपक बिष्ट ,कमल बोहरा, दीपेंद्र सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें