रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
Laxman Singh Bisht
मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।

अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश प्रधान संगठन के आवाहन पर चंपावत जिले के ग्राम प्रधान आंदोलन कर रहे हैं। आज मंगलवार को प्रदेश प्रधान संगठन के निर्देश पर चंपावत जिले के सैकड़ो ग्राम प्रधान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन प्रकाश महरा के नेतृत्व में जिले भर से चंपावत जिला मुख्यालय पहुंचे। ग्राम प्रधानों ने सीडीओ कार्यालय चंपावत में अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सीडीओ कार्यालय का घिराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश माहरा व ग्राम प्रधानों ने कहा अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम प्रधान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं पर सरकार के द्वारा ग्राम प्रधानों की मांगों को अनसुनी किया जा रहा है। उन्होंने बताया आज सरकार को नींद से जगाने के लिए चंपावत जिले के ग्राम प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय चंपावत में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कहा अगर सरकार ने ग्राम प्रधानों की मांगे नहीं मानी तो 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। ग्राम प्रधानों ने कहा गांव से देश है और आज सरकार की गलत नीतियों के कारण ग्राम प्रधान काफी परेशान है। कहा सरकार अपने मंत्रियों व विधायकों को मानदेय व पेंशन देती है पर जो ग्राम प्रधान देश व प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उन्हें मानदेय देने के लिए सरकार के द्वारा आज तक कोई कदम नहीं उठाया ।ग्राम प्रधानों ने कहा सरकार ग्राम प्रधानों को 20 हजार रुपए महीना मानदेय दे। इसके अलावा बीवी राम जी मनरेगा योजना के तहत पहाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ऑनलाइन हाजिरी को बंद करें। ग्राम प्रधानों ने कहा उनकी 10 सूत्री मांगे हैं जिनका संज्ञान लेते हुए सरकार मांगों को माने अन्यथा सरकार 2027 चुनाव में परिणाम भुगतने को तैयार रहे। ग्राम प्रधानों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर मांगे नहीं मानी जाती हैं तो ग्राम प्रधान प्रदेश स्तर पर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। आंदोलन में प्रकाश माहरा प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारी, जिलाध्यक्ष चम्पावत, पवन भट्ट ब्लॉक अध्यक्ष लोहाघाट, प्रमिला ज्याल ब्लॉक अध्यक्ष चम्पावत, अमर कोटियाल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष, चंदशेखर गडकोटी प्रदेश महामंत्री, रोहित भट्ट प्रदेश सचिव,शांति चंद तहसील अध्यक्ष पूर्णागिरी, नारायण फर्त्याल महामंत्री कुमाऊं मंडल, मोनिका, एवं चम्पावत जिले के सैकड़ों प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान