Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

चंपावत:खेती छतार सड़क में घटिया डामरीकरण के लगे आरोप ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन। काम रोकने की दी चेतावनी

लोहाघाट:एसपी ने किया लोहाघाट थाने का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चंपावत:27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : घास काटने गई महिला पहाड़ी से गिरने से गंभीर रूप से घायल हायर सेंटर रेफर।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 23, 2025

घास काटने गई महिला पहाड़ी से गिरने से गंभीर रूप से घायल हायर सेंटर रेफर। लोहाघाट नगर से लगी कलीगांव ग्राम सभा के टूना तोक की तारी देवी (52) पत्नी गिरधर दत्त आज शनिवार शाम को घर से 200 मीटर की दूरी पर घास काट रही थी अचानक पैर फिसलने से तारी देवी लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । घटना की सूचना मिलने पर उनके पति गिरधर दत्त और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह तारी देवी को गंभीर हालत में खाई से बाहर निकाल कर वाहन के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के दिशा निर्देश पर डॉक्टर दीक्षा के द्वारा गंभीर रूप से घायल तारी देवी का उपचार किया गया।डॉक्टर दीक्षा ने बताया मरीज के सर व अन्य हिस्सों मे काफी गंभीर चोटे आई है तथा वह बेहोशी की हालत में है। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। उपचार में वार्ड बॉय संदीप वर्मा , बिक्रम व अन्य के द्वारा सहयोग किया गया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिराय,प्रकाश राय,सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी ,दीपक मेहता सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें