Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

सूचना

: लोहाघाट:बिसंग महोत्सव की शाम स्टार डांसर श्वेता मेहरा के रही नाम हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शक

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 7, 2023
बिसंग महोत्सव की शाम स्टार डांसर श्वेता मेहरा के रही नाम हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शक लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र में चल रहे बिसंग महोत्सव (कर्णकरायत) में महोत्सव समिति अध्यक्ष राकेश करायत की अध्यक्षता व क्षेत्रीय युवाओं व ग्रामीणों के सहयोग से एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक व शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है वहीं बिसंग महोत्सव की शाम उत्तराखंड की स्टार डांसर श्वेता मेहरा के नाम रही स्टार कलाकार श्वेता मेहरा ने कुमाऊनी गीतों में अपने नृत्य से दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूत किया वही स्टार डांसर श्वेता मेहरा का डांस प्रोग्राम देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक महोत्सव में पहुंचे हुए थे दर्शकों के द्वारा देर रात तक महोत्सव का आनंद लिया जा रहा है इसके अलावा मसकबीन स्टूडियो के कलाकारों तथा गायक रेखाआर्य, मनोज आर्या और राकेश कनवाल ने अपने गीतों से समा बाध दिया वही कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे ने किया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर महेश ढेक का रहा महोत्सव कमेटी अध्यक्ष राकेश करायत ने कहा क्षेत्रीय जनता व युवाओं के सहयोग से सीमित संसाधनों के बीच महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छात्र-छात्राओं की विभिन्न सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है उन्होंने सहयोग के लिए पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल,क्षेत्रीय जनता , सहयोगियों व पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा अगले वर्ष महोत्सव को और भी ज्यादा भव्य रूप दिया जाएगा महोत्सव में बृजेश मेहरा, देव बोहरा, त्रिभुवन उपाध्याय ,नितिन मुरारी ,रोहन बिष्ट, सतीश महरा राजू फर्त्याल ,सागर, सोम ,नीरज, संजय मुरारी ,विशन मुरारी सहित युवाओं के द्वारा सहयोग किया जा रहा है

विज्ञापन

जरूरी खबरें