Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

सूचना

: लोहाघाट :व्यापारिक मेले का समय बढ़ाने पर व्यापारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी एसडीएम को दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 1, 2023
  लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में बाहरी व्यापारियों के द्वारा जय मां झूमाधुरी दशहरा महोत्सव के नाम से 15 दिवसीय व्यापारिक मेला लगाया गया है मेले की प्रशासन के द्वारा 5 नवंबर तक अनुमति दी गई है मेले के कारण लोहाघाट नगर का व्यापार काफी ज्यादा प्रभावित हो चुका है जिसका अब व्यापारियों के द्वारा विरोध किया जा रहा है वही लोहाघाट नगर व्यापार मंडल के द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए चेतावनी देते हुए कहा गया है अगर प्रशासन के द्वारा 5 नवंबर के बाद भी व्यापार मेला चलाने की मेला आयोजकों को अनुमति दी जाती है तो नगर के समस्त व्यापारिक प्रशासन के खिलाफ आंदोलन कर बाजार बंद कर देंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी इस मामले को लेकर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय के नेतृत्व में नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है तथा 5 नवंबर के बाद मेला अवधि न बढ़ाने की अपील करी है वहीं व्यापारियों का कहना है ऑनलाइन व्यापार ने उनकी कमर पहले ही तोड़ रखी है ऊपर से प्रशासन के द्वारा बाहरी व्यापारियों को व्यापारिक मेला लगाने की अनुमति देकर उनके व्यापार को प्रभावित किया जा रहा है जिसका समस्त व्यापारी विरोध करते हैं व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा प्रशासन ने व्यापारियों को बिना विश्वास में लिए मेला लगाने की अनुमति दे दी मालूम हो जीआईसी लोहाघाट में लगे व्यापारिक मेले के कारण लोहाघाट बाजार में सन्नाटा पसर चुका है जिस कारण व्यापारी वर्ग काफी परेशान है

विज्ञापन

जरूरी खबरें