Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की जाएगी बकरीद : एसपी चंपावत।

खटीमा में चरस के साथ पकड़े गए चंपावत जिले के चार युवक

लोहाघाट मे शुरू हुआ सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य। जल्द होगा भूमि पूजन।

चंपावत:अमेरिका में असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं लोहाघाट की आयुश्री भावे को डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित

चंपावत:न0पं0 पाटी निर्वाचन डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश किए निरस्त

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में लहराया गौरव का तिरंगा, मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹36.82 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 31, 2026

चम्पावत में लहराया गौरव का तिरंगा, मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹36.82 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

“आदर्श जनपद” के संकल्प को दोहराते हुए 17 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री श पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जनपद चम्पावत पहुंचे, जहां उन्होंने जनपद के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए जनकल्याण एवं आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांधी चौक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके उपरांत उन्होंने गांधी चौक में स्थापित नवनिर्मित 100 फिट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत अनावरण किया।

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है, जो प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करता है तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता है।मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा चम्पावत को “आदर्श जनपद” बनाने का संकल्प इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि जनपद में ₹117 करोड़ से अधिक की लागत से गोलज्यू कॉरिडोर का निर्माण प्रगति पर है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए जिला चिकित्सालय में ₹20 करोड़ की लागत से 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित किया गया है तथा ₹5 करोड़ की लागत से सीटी स्कैन एवं एमआरआई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

शिक्षा एवं नवाचार को बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ₹57 करोड़ की लागत से बन रहा साइंस सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस युग में बच्चों को आधुनिक ज्ञान से जोड़ते हुए उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि शारदा कॉरिडोर के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।खेल क्षेत्र में बेटियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लोहाघाट में ₹257 करोड़ की लागत से राज्य का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माणाधीन है। इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर ड्राई पोर्ट निर्माण तथा बुजुर्गों के लिए ₹8.99 करोड़ की लागत से वृद्धाश्रम भवन का निर्माण भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं पर्यावरण मित्रों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि सरकार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कुल ₹3682.91 लाख (₹36.82 करोड़) की 17 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत ₹711.66 लाख की लागत वाली 4 योजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिनमें टाक खंदक-करौली मोटर मार्ग का सुधारीकरण, कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यालय सह पार्किंग निर्माण, ऋश्वेश्वर मंदिर लोहाघाट के समीप सरफेस पार्किंग तथा गांधी चौक में 13 मीटर ऊँचे हाई मास्ट राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना शामिल है। वहीं ₹2971.25 लाख की 13 योजनाओं का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने सड़क संपर्क को मजबूत करने हेतु दुधोरी-भनौली मार्ग, बसौटी-रोकुंवर मार्ग, राजकीय इंटर कॉलेज मंच तक सड़क निर्माण एवं घटोत्कच मंदिर से झाली मंदिर तक डामरीकरण कार्य की आधारशिला रखी। इसके अतिरिक्त दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षात्मक कार्य, रैगांव, रोजल एवं वर्धा खान में आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का निर्माण, खेतीखान में मल्टी लेवल पार्किंग, दूरस्थ क्षेत्रों में वायरलेस नेटवर्क स्थापना, स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में जलापूर्ति सुधार, ग्राम पंचायत होली पिपलाती में मार्ग निर्माण तथा रीठा साहिब क्षेत्र में वन्य जीव अभ्यारण्य प्रशिक्षण रूट का निर्माण भी शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा इन योजनाओं से चम्पावत के अंतिम छोर तक विकास का लाभ पहुंचेगा और जनपद तेजी से “आदर्श जनपद” के रूप में स्थापित होगा।

इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, अध्यक्ष जिला पंचायत आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, अध्यक्ष नगर पालिका चंपावत श्रीमती प्रेमा पांडेय, लोहाघाट गोविंद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, प्रदेश मंत्री निर्मल महारा, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, टनकपुर दीपक रजवार, पूर्व विधायक लोहाघाट पूरन फर्त्याल, भाजपा महामंत्री मुकेश कलखुड़िया सहित जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती,

व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शाह, सतीश पांडे, कैलाश अधिकारी, सूरज प्रहरी, सुनील पुनेठा, हेमा जोशी सहित नगर पालिका चंपावत के सभासद , जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं बड़ी संख्या में नागरिक व अन्य मौजूद रहे।

जरूरी खबरें