रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखंड:पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित।
Laxman Singh Bisht
पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित।

20 मई को प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालय रहेंगे बंद।
3 दिन तक आधा झुका रहेगा तिरंगा प्रदेश में नहीं होंगे शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम ।

आज 19 मई को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सेवानिवृत्ति मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश के तमाम जन प्रतिनिधियों व समाजसेवीयो ने दुख व्यक्त किया है। तो वहीं शासन ने पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसके आदेश अपर सचिव महावीर सिंह चौहान ने जारी कर दिए है। आदेश के अनुसार आज 19 मई 2026 को पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण भूतपूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में आज दिनांक 19 मई से 3 दिन तक प्रदेश के समस्त जनपदों के सरकारी कार्यालयो में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। तथा आज 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा एवं कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। तो वही कल 20 मई को पूर्व सीएम खंडूरी की पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि संपन्न की जाएगी ।अंत्येष्टि के दिन कल 20 मई को राज्य सरकार के समस्त कार्यालय बंद रहेंगे।

विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत