Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Uttarakhand: उत्तराखंड के CM धामी ने दी बड़ी सौगात, करोड़ों रुपये के ये प्रोजेक्ट किये मंजूर 

Editor

Wed, Sep 3, 2025

Uttarakhand: उत्तराखंड वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों को बड़ी सौगात देते हुए करोड़ों रुपये के ये कई प्रोजेक्ट मंजूर किए है। 

प्रदेश वासियों को इन सभी प्रोजेक्ट्स से बड़ा ही फायदा मिलने वाला है। आइए देखें इसकी पूरी जानकारी...

मिली जानकारी के अनुसार, इसके साथ ही CM ने पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन जिला कारागार में अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण कार्य हेतु 417.72 लाख रुपए तथा उप कारागार, रुड़की में नए अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण कार्य हेतु 251.49 लाख रुपए की स्वीकृति भी दे दी। Uttarakhand News

जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा CM ने पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विधानसभा क्षेत्र के रालम अंतर्गत किलाटम में चेकडैम के निर्माण हेतु 95.49 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है तथा प्रथम किश्त के रूप में 60 प्रतिशत धनराशि अर्थात 57.294 लाख रुपए भी स्वीकृत कर दिए हैं। Uttarakhand News

करीब 1.3 करोड़ मंजूर

मिली जानकारी के अनुसार, CM ने चम्पावत जिले की चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के हनुमान मंदिर मेला स्थल, लधौली, आदि मेला स्थल, कालूखान तथा फुटलिंग कालूखान के सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 81.50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है तथा इसकी प्रथम किश्त के रूप में 60 प्रतिशत धनराशि अर्थात 48.90 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। Uttarakhand News

6,800 करोड़ रुपए से बनेंगे रोपवे

जानकारी के मुताबिक, उधर राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक प्रबंधन लिमिटेड ने मंगलवार को उत्तराखंड पर्यटन विभाग के साथ 6,800 करोड़ रुपए की दो रोपवे परियोजनाओं के विकास के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक प्रबंधन लिमिटेड सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत आने वाली एक विशेष इकाई (SPV) है। इन रोपवे में 4,100 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाली 12.9 किलोमीटर लंबी सोनप्रयाग-केदारनाथ परियोजना और 2,700 करोड़ रुपए की लागत वाली 12.4 किलोमीटर लंबी गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब परियोजना शामिल है। Uttarakhand News

मिली जानकारी के अनुसार, धामी ने कहा कि यह समझौता राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाएगा और पर्यटन, रोजगार सृजन तथा पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा प्रदान करेगा। इन परियोजनाओं से रोपवे संपर्क का विस्तार होने और पर्यटन को बढ़ावा देकर राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद है। Uttarakhand News

जानकारी के मुताबिक, इस समझौते पर CM पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा और राज्य के पर्यटन, धार्मिक मामलों और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। टम्टा ने कहा कि राज्य में रोपवे विकास के लिहाज से यह एक महत्वपूर्ण दिन है।

जरूरी खबरें