Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

: चमोली जिले के एक गांव में स्कूल टाइम में शिक्षक का सोते हुए वीडियो हुआ वायरल

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 17, 2023
  चमोली जिले में स्कूल टाइम में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का सोते हुए वीडियो वायरल हुआ है घटना चमोली जिले के नन्दानगर (घाट)क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्यारी की है जहां प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक महेंद्र लाल कोहली का शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल टाईम पर दोपहर 12 बजे तक कमरे में सोने का वीडियो ग्रामीणों के द्वारा बनाकर सोसियल मीडिया पर वायरल किया है ग्रामीणों के मुताबिक गांव के प्राथमिक स्कूल मैं बच्चे पढ़ाई के टाइम में खेलकूद कर रहे थे तो ग्रामीणों ने स्कूल में जाकर देखा तो वहां तैनात शिक्षक नदारद मिले जिसके बाद दोपहर 12:00 बजे ग्रामीण शिक्षक के कमरे में पहुंचे जहां शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर रजाई ओढ़ कर सोए हुए मिले जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया ग्रामीणोंं के द्वारा शिक्षक को उठाकर उसे खूब रीीीीीीी खरी  खोटी सुनाई वहीं शिक्षक की इस करतूत पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने कहा इस शिक्षक के द्वारा पहले भी इस प्रकार के कार्य किए जाते रहे हैं उन्होंने शिक्षा विभाग से  शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी है ग्रामीणों ने कहा शिक्षकों के भरोसे अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं लेकिन  शिक्षक के हाल ऐसे है उनके बच्चों का भविष्य क्या होगा ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी है  

जरूरी खबरें