रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : 40 हजार की ले रहा था रिश्वत बागेश्वर में विजिलेंस ने उरेडा अधिकारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।
Laxman Singh Bisht
40 हजार की ले रहा था रिश्वत बागेश्वर में विजिलेंस ने उरेडा अधिकारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को बागेश्वर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उरेडा के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर विजिलेंस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। रिश्वत मांग रहे उरेडा अधिकारी से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने हल्द्वानी के विजिलेंस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिले के उरेडा कार्यालय में उनकी चार सोलर प्लांटों की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट लंबित रखी जा रही है और फाइल आगे बढ़ाने के लिए प्रति फाइल 10–15 हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत में आरोप था कि परियोजना अधिकारी फाइलें तभी आगे भेज रहे थे जब शिकायतकर्ता रिश्वत दे। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार कर अधिकारी को रंगे हाथ पकड़वाने का निर्णय लिया।विजिलेंस ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन कर मामला प्रथम दृष्टया सही पाया। पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई में, जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 40 हजार रुपये दिए । तैयार खड़ी विजिलेंस टीम ने उरेडा अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई और जाँच जारी है। विजिलेंस के द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद भी अधिकारी रिश्वतखोरी छोड़ने को तैयार नहीं है। विजिलेंस कई रिश्वतखोर अधिकारियों को जेल की हवा खिला चुकी है।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश