Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 30 बालिकाओं का विद्यालय में हुआ प्रवेश। रोली टीका लगाकर स्वागत

चंपावत:कारी में तार बाढ़ में फंसा गुलदार वन विभाग ने किया रेस्क्यू।

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

उर्जा निगम पर तानाशाही का आरोप स्मार्ट मीटर न लगाने पर उपभोक्ताओं को नोटिस

चंपावत:देवीधूरा में बन दरोगा के साथ मारपीट मामले में शिक्षक कर्मचारी हुए एकजुट आर पार की लड़ाई लड़ने का किया ऐलान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट के चमनपुर बेडा बेडवाल में नजर आए मोर ग्रामीण आश्चर्य में।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 11, 2026

बाराकोट के चमनपुर बेडा बेडवाल में नजर आए मोर ग्रामीण आश्चर्य में।

प्रकृति का खूबसूरत पक्षी मोर अधिकतर तराई के क्षेत्र में देखने को नजर आता है। पर अब यह खूबसूरत पक्षी पहाड़ों में भी नजर आने लगा है। शनिवार को मोर का एक खूबसूरत जोड़ा जिले के बाराकोट ब्लॉक के बेड़ा बेड़वाल गांव के चमनपुर तोक में नजर आया। अचानक मोर को अपने गांव में नजर आने पर एकाएक ग्रामीणों को विश्वास नहीं हुआ। बेड़ा बेड़वाल की पूर्व ग्राम प्रधान मीनाक्षी जोशी ने बताया आज गांव में मोर का जोड़ा देख सभी ग्रामीण आश्चर्य चकित रह गए।उन्होंने कहा मोर तराई वाले क्षेत्रों में निवास करता है पर अब यह पहाड़ों की ओर की रुख करने लग गए हैं ।उन्होंने कहा मौसम चक्र परिवर्तन के चलते तराई क्षेत्र के पशु पक्षी अब पहाड़ों में भी नजर आने लगे है। इस दौरान कई ग्रामीणों के द्वारा मोर के जोड़े की खूबसूरत तस्वीर अपने मोबाइल में कैद की है।

जरूरी खबरें