Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

सूचना

: चम्पावत:समुद्र में डूबने से चंपावत जिले के खटोली निवासी युवक की मौत क्षेत्र में शोक की लहर समुद्री जहाज में कार्य करता था युवक जहाज से पैर फिसलने के चलते हुआ हादसा

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 28, 2023
गुजरात में समुद्री जहाज से पैर फिसलकर समुद्र में डूबा खटोली निवासी संजय सिंह बुड़ाठी बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को सांय 5 बजे करीब समुद्री जहाज पर काम करने के दौरान संजय सिंह पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह (26) का पैर फिसल गया और समुद्र में जा गिरा. समुद्र में लहरें तेज  होने की वजह से युवक समुद्र में  लापता हो गया. काफी खोजबीन के बाद दूसरे दिन सुबह स्थानीय प्रशासन द्वारा शव को समुद्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम किया गया। यह घटना गुजरात के नवलखी पोर्ट मोरबी की है। बृहस्पतिवार को शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है, जिसे उनके हाल निवास स्थान टनकपुर कार्कीफारम लाया जा रहा है, शुक्रवार को टनकपुर में संजय का अन्तिम संस्कार किया जायेगा। संजय की कुछ माह पूर्व ही  मर्चेंट नेवी में जोइनिंग हुई थी। संजय अपने तीन भाई-बहिनों में सबसे बड़ा हैं, संजय के पिता होटल लाइन में काम करने हैं, संजय के परिवार में संजय के अलावा एक छोटी बहिन और एक छोटा भाई और माता - पिता हैं। संजय बुड़ाठी का मूल निवास स्थान खटोली तल्ली हैं, 26 वर्षीय संजय मिलनानुसार व सभ्य स्वभाव का था, इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर हैं।

जरूरी खबरें