Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा। सैकड़ो छात्र छात्राएं व जनप्रतिनिधि शामिल।

मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के लिए युवा दें अपने सुझाव, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बढ़चढ़कर करें प्रति

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 6 बालिका खिलाड़ी बीमार अस्पताल में भर्ती। चिकित्सकों के मुताबिक उल्टी व पेट दर्द

चंपावत: हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के लिए युवा दें अपने सुझाव, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बढ़चढ़कर करें प्रति

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 13, 2026

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के लिए युवा दें अपने सुझाव, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बढ़चढ़कर करें प्रतिभाग

“कैसा हो अपना उत्तराखंड?”—नई पीढ़ी बताएगी अगले पांच वर्षों के विकसित उत्तराखंड का विजन

निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थी रख सकते हैं अपने विचार, 24 अगस्त तक ऑनलाइन भेजें प्रविष्टियां

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य की नई पीढ़ी को प्रदेश के भविष्य की विकास यात्रा से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई अभिनव पहल ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ में जनपद चम्पावत के कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की गई है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थी ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर अपने विचार रखते हुए यह बता सकते हैं कि वे आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को कैसा देखना चाहते हैं।10 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 2,800 से अधिक विद्यालयों के तीन लाख से अधिक कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने विचार एवं सुझाव साझा करेंगे। यह पहल युवाओं को केवल दर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

‘(कैसा हो अपना उत्तराखंड?’—विद्यार्थियों के विचार बनेंगे विकास का आधार)

निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थी हिंदी अथवा अंग्रेजी में अपने विचार रखते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव दे सकते हैं। इनमें पर्यटन एवं रोजगार, वन एवं पर्यावरण, आधुनिक शिक्षा, महिलाओं की भूमिका, सड़क एवं कनेक्टिविटी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा तकनीकी विकास सहित राज्य के समग्र विकास से जुड़े विषय शामिल हैं।विद्यार्थी अपने विद्यालय के माध्यम से* www.cmvidhyarthimanthan.com⁠� पोर्टल पर अपनी प्रविष्टि अपलोड कर सकते हैं। प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। प्रविष्टि सफलतापूर्वक जमा करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।

(150 श्रेष्ठ सुझावों पर मुख्यमंत्री करेंगे विद्यार्थियों से संवाद)

प्राप्त प्रविष्टियों में से लगभग 150 उत्कृष्ट सुझावों का चयन विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 16 सितंबर को आमने-सामने संवाद का अवसर मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वयं विद्यार्थियों के विचारों और सुझावों पर मंथन करेंगे। संबंधित विभागों के सचिव भी इस विशेष सत्र में उपस्थित रहेंगे, ताकि युवाओं के उपयोगी सुझावों को नीति निर्माण एवं विकास योजनाओं में शामिल करने की संभावनाओं पर विचार किया जा सके।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद चम्पावत के सभी कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों से इस अभिनव पहल में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। विद्यार्थियों से कहा गया है कि वे केवल प्रतियोगिता के रूप में नहीं, बल्कि अपने सपनों के उत्तराखंड की तस्वीर प्रस्तुत करने के अवसर के रूप में इसमें भाग लें। उनके विचार पर्यटन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, तकनीक और कनेक्टिविटी सहित उत्तराखंड के आगामी विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

जरूरी खबरें