: उत्तराखण्ड:31 मई तक चार धाम यात्रा में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद
Wed, May 22, 2024
31 मई तक चार धाम यात्रा में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद
उत्तराखंड चारधाम यात्रा मे 31 मई तक हर जगह ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद । शाम पाँच बजे के बाद यमनोत्री धाम की ओर जानकी चट्टी से जाने से रोक ।चार धामों में अभी तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा 07 लाख 23 हजार से अधिक पहुंच गया है ।केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुँचा ।वहीं 1,39,656 श्रद्धालु पहुँचे भगवान बदरी विशाल के दर्शन को ।अभी तकयमनोत्री धाम में 1,35,537 श्रद्धालु ने किए है दर्शन ।गंगोत्री धाम में 1, 25,777 तीर्थयात्रियों ने किए है दर्शन।सुगम एवं सुरक्षित चार धाम यात्रा के लिए दून पुलिस ने जारी किए 02 हेल्पलाइन नंबर ।9548014681 - Helpline no.18279777808 - Helpline no.2
: देहरादून:प्रदेश में एक जुलाई से लागू होंगे तीन नए आपराधिक कानून
Wed, May 22, 2024
प्रदेश में एक जुलाई से लागू होंगे तीन नए अपराधिक कानून
उत्तराखंड में तीन नए आपराधिक कानून आगामी एक जुलाई से लागू होंगे तीन नए आपराधिक कानून के संदर्भ में उत्तराखंड की तैयारी पूरी हो चुकी है यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड की मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतुड़ी ने बताया कि इस संदर्भ में आज गृह सचिव भारत सरकार की अध्यक्षता में सभी राज्यों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई है मुख्य सचिव ने बताया कि तीन नए आपराधिक कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा भारतीय सुरक्षा अधिनियम 2023 हेतु उत्तराखंड राज्य ने पूरी तैयारी कर ली है जिन्हें एक जुलाई से लागू कर दिया जाएगा
: लोहाघाट:पूर्व सैनिक लीग संगठन ने हाईकोर्ट को ऋषिकेश सिफ्ट करना बताया गलत
Wed, May 22, 2024
पूर्व सैनिक लीग संगठन ने हाईकोर्ट को ऋषिकेश सिफ्ट करना बताया गलत
हाईकोर्ट को नैनीताल से गढ़वाल मंडल में सिफ्ट करने के मामले मे चम्पावत जिले के समस्त पूर्व सैनिक, वीर नारियों के कहना है कि हाई कोर्ट को कुमाऊँ मण्डल से अन्यत्र शिफ्ट कतई नही किया जाना चाहिए! संगठन जिला अध्यक्ष कैप्टन आर एस देव ने कहा अगर हाईकोर्ट को नेनीताल से शिफ्ट किया जाना जरूरी ही है तो उधमसिंह नगर,हल्द्वांनी, रामनगर में कही किया जाना चाहिए उन्होने कहा कुमाऊँ मण्डल से अगर हाईकोर्ट को शिफ्ट किया जाता है तो कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा तथा कई लोगों का रोजगार भी खत्म हो जायेगा, जो कुमाऊँ मण्डल के साथ गलत होगा! वही सभी पूर्व सैनिको, वीर नारियों का कहना है कि जगह की कमी के कारण हाईकोर्ट को यहाँ से गढ़वाल शिफ्ट करना सही नही है, जगह तो कुमाऊँ मण्डल मैं काफी है! नेनीताल मैं अगर जगह नही है तो उधमसिंह नगर मैं हाई कोर्ट के लिए काफी जगह है! कुमाऊँ मण्डल के समस्त पूर्व सैनिको व वीरनारियों माननीय मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल महोदय से आग्रह करते हैं कि हाईकोर्ट को शिफ्ट करने तथा राज्य की राजधानी को लेकर भी सभी लोगो की राय ली जानी चाहिए!