: पंतनगर:तकनीकी खामी के चलते गडकरी का हेलीकॉप्टर नही भर सका उड़ान
Tue, Feb 13, 2024
तकनीकी खामी के चलते गडकरी का हेलीकॉप्टर नही भर सका उड़ान
केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुँचे । उत्तराखंड दौरे के तहत गड़करी पंतनगर स्थित एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां उनका स्वागत सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने किया। गड़करी ने पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से गांधी मैदान टनकपुर में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों का शिलान्यास व लोकार्पण करने जाना था, लेकिन पंतनगर एयरपोर्ट पर दिल्ली से आया हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट पर उतर तो गया लेकिन तकनीकी कारण के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नही भर सका। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन फानन में पूरा काफिला रुद्रपुर स्थित पुलिस लाइन के लिये रवाना हुआ। यहां पर पहले से पार्किंग में मौजूद सीएम धामी के हेलीकॉप्टर से केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह एवं केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट रवाना हुए।
: टनकपुर:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे टनकपुर 2200 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण
Tue, Feb 13, 2024
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे टनकपुर 2200 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण
चम्पावत जिले के सीमांत टनकपुर क्षेत्र में पहुंचें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री धामी व अजय भट्ट नें दीप प्रजलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ। जिसके उपरांत स्वागत गीत पर कलाकारों नें सांस्कृतिक नृत्य कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया।कुछ ही देर में भारी संख्या में मौजूद जनता को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
2200 करोड़ से अधिक लागत की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का किया जायेगा शिलान्यास एवं लोकार्पण।।
: चंपावत:बनबसा पुलिस ने चोरी के समान के साथ पकड़ा चोर
Tue, Feb 13, 2024
बनबसा पुलिस ने चोरी के समान के साथ पकड़ा चोर
दिनांक 30/01/2024 को हरपाल सिंह, पुत्र स्वर्गीय सरवन सिंह, ठेकेदार आर्मी कैंट बनबसा, ने थाना बनबसा में एक लिखित तहरीर दी कि, उनका आर्मी कैंट में पुराने आवासीय परिसरों के मरम्मत का काम चल रहा है । निर्माण कार्य के लिए लाया गया सामान उनके द्वारा एक कक्ष में रखा गया था। जो विगत कुछ समय से चोरी हो रहा है ।जिस संबंध में थाना बनबसा में मुकदमा *FIR NO. 14 / 2024 धारा 380 IPC बनाम अज्ञात* पंजीकृत है। जिस पर बनबसा पुलिस द्वारा लगातार सुरागरसी पतारसी रखते हुए आज दिनांक 12.2.2024 को एक व्यक्ति अरुण पुत्र प्रेमपाल उम्र 22 वर्ष निवासी आर्मी कैंट बनबसा को मुखबिर की सूचना पर चोरी के समान के साथ पकड़कर, गिरफ्तार किया है। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि आर्मी कैंट के अंदर साफ सफाई का काम करते हैं। उसने पिछले तीन-चार महीने में छोटे-छोटे सामान की चोरी कर उसे अपने खर्च चलाने के लिए नेपाल में बेच दिया है।आज भी सामान लेकर वहीं जा रहा था।*गिरफ्तारी /बरामदगी पुलिस टीम**01-S.I. ललित पांडेय (प्रभारी चौकी शारदा बैराज)02-हेड कांस्टेबल संजय शर्मा03-हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह*बरामदा माल विवरण*01- तीन अदद *पी ट्रैप* बिल्डिंग मटेरियल कास्ट आयरन ।02- एक अदद *बैंड* , बिल्डिंग मटेरियल कास्ट आयरन ।03- दो अदद *नहानी ट्रैप* बिल्डिंग मटेरियल कास्ट आयरन।