: लोहाघाट नगर पालिका ने रिशेश्वर घाट में चलाया स्वच्छता अभियान
Mon, May 13, 2024
लोहाघाट नगर पालिका ने रिशेश्वर घाट में चलाया स्वच्छता अभियान
लोहाघाट नगर के रिशेश्वर श्मशान घाट में सव दाह करने आने वाले लोगों के द्वारा काफी ज्यादा गंदगी की गई है लोगों के द्वारा घाट में अधजले सव, अधजली लकड़ियों को छोड़कर गंदगी फैलाई गई है जिस कारण घाट में काफी गंदगी जमा हो गई थी वहीं नगर पालिका लोहाघाट के ईओ पूरन सिंह बोहरा ने मामले का संज्ञान लेते हुए सोमवार को घाट में स्वच्छता अभियान चलाया पालिका के पर्यावरण मित्रों के द्वारा घाट में जमा हुई गंदगी को साफ किया गया
वहीं ईओ पूरन सिंह बोहरा ने लोगों से अपील करते हुए कहा सवदाह के दौरान अपने परिजनों का अच्छे से दाह संस्कार करें तथा संस्कार के बाद बचे हुए अवशेषों को नदी में प्रवाहित करें जिससे घाट में गंदगी भी ना हो और परिजनों का दाह संस्कार भी अच्छे से हो सके
वहीं उन्होंने कहा जिन्हें लोगों के द्वारा घाट में गंदगी की जाती है उनकी सूचना पालिका को दे जिनके खिलाफ पालिका कार्यवाही करेगी स्वच्छता अभियान में ईओ पूरन सिंह बोहरा ,प्रमोद महर , सुमित गरकोटी ,हरचरण सिंह, नन्हे सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे
: लोहाघाट:पीआरडी दंपति की बेटी ने किया स्कूल टॉप
Mon, May 13, 2024
पीआरडी दंपति की बेटी ने किया स्कूल टॉप
सीबीएसई की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट की अदिति ने 90.4% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है होनहार अदिति ने अपनी शानदार सफलता का श्रेय अपने दादा प्रेम राम पूर्व ब्लाक समन्वयक बीआरसी लोहाघाट व दादी श्रीमती जानकी देवी तथा माता गुड़िया देवी व पिता ओमप्रकाश को दिया है अदिति के माता-पिता युवा कल्याण विभाग में कार्यरत है
वही अदिति ने अपनी इस सफलता के लिए अपने गुरुजनों का आभार जताया है और कहा आशा करती हूं सभी गुरुजनों का आशीर्वाद हमेशा उस पर बना रहेगा वही अदिति की शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार व लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी
: लोहाघाट:सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में होली विजडम स्कूल लोहाघाट के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम
Mon, May 13, 2024
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में होली विजडम स्कूल लोहाघाट के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम
होली विजडम स्कूल मानेश्वर का सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षा का परिणाम शत -प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रबंधक संजय पंत ने जानकारी देते हुए बताया
विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र पीयूष सुतेड़ी 97.6 % अंको के साथ जिले के टॉपर रहे। जबकि भुवनेश जोशी 96.2 % और सचिन मुरारी 96% अंकों के साथ विद्यालय में क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। पंत ने बताया वही
कक्षा 12वीं के छात्र अनिरुद्ध गोस्वामी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौरव पंत ने 96% अंक और वंशिका जोशी ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। तथा कक्षा 12 में 90% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्र
१. अनिरुद्ध गोस्वामी 96. 4 %2. गौरव पंत 96%3. वंशिका जोशी 93.8%4. दिव्या सैनी 92.6%5. निष्ठा जोशी 91.8%6. उर्मिला 90.6% तथा
कक्षा 10 के 90 %या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्र1. पीयूष सुतरी 97.6%2. भुवनेश जोशी 96.2 %3. सचिन मुरारी 96%4. जतिन नाथ 95%5. ध्रुव रक्षित विश्वकर्मा 94.8%6. आयुष मुरारी 94%7. रुद्र पुजारी 93.8%
8. शगुन सिंह 93.8%9. उदित सैनी 93.2%10. अवंतिका जोशी 92.4%11. गरिमा पांडे92%12. मानस 91%13. कमल किशोर पेंट 90.4%
वही छात्र-छात्राओं की इस सानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एल एम राय ,एवं शिक्षक जीवन पांडे , हिम्मी पुनेठा, गिरीश चंद्र जोशी, बबीता जोशी, भागीरथ सुराड़ी, अंकित जोशी, सुभाष गहतोड़ी , हिमांशु खर्कवाल, गौरव जुकारिया, हंसा भट्ट, दीपिका पुनेठा, दीपिका पांडे, नेहा दत्ता, रविंद्र कार्की एवं पंकज राय ने समस्त विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।