: लोहाघाट:अल्पाइन कान्वेंट स्कूल लोहाघाट को सीबीएसई से मिली हाईस्कूल की मान्यता
Wed, Mar 6, 2024
अल्पाइन कान्वेंट स्कूल लोहाघाट को सीबीएसई से मिली हाईस्कूल की मान्यता
लोहाघाट नगर की प्रमुख शिक्षण संस्था अल्पाइन कान्वेंट स्कूल को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हो गई है मान्यता मिलने पर विद्यालय के अध्यक्ष अशोक अधिकारी ,प्रबंधक डीडी जोशी , प्रधानाचार्य पूजा जोशी व विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए समस्त अभिभावकों का आभार व्यक्त किया है
विद्यालय के अध्यक्ष अशोक अधिकारी व प्रबंधक डीडी जोशी ने बताया ने बताया इस वर्ष विद्यालय में कक्षा 11 का संचालन भी किया जा रहा है उन्होंने बताया में नर्सरी से कक्षा 11 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं उन्होंने क्षेत्र के समस्त अभिभावकों से अपने पाल्यो का समय से एडमिशन कराने की अपील करी है
वही विद्यालय को हाईस्कूल की मान्यता मिलने पर अभीभावको ने खुशी जताते हुए स्कूल प्रबंधन को धन्यवाद दिया है मालूम हो अल्पाइन कान्वेंट स्कूल बच्चों को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास करता है इस वर्ष भी विद्यालय के कई बच्चे किक बॉक्सिंग व कराटे में मेडल प्राप्त कर चुके हैं
जिन्हें मुख्यमंत्री धामी के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम कायम कर रहा है
: लोहाघाट के नव आगंतुक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने व्यापारियों के साथ करी बैठक
Wed, Mar 6, 2024
लोहाघाट के नव आगंतुक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने व्यापारियों के साथ करी बैठक
लोहाघाट थाने के नवआगंतुक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने थाने का चार्ज लेने के बाद बुधवार को नगर की शांति सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर नगर के व्यापारियों व गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक करी सभी व्यापारियों ने नव आगंतुक थानाध्यक्ष का स्वागत करते हुए नगर की यातायात व्यवस्था युवाओं में बड़ती स्मैक की प्रवृत्ति व स्कूल टाइम में
बाइकों में फर्राटे भरने वाले मनचलों में रोक लगाने की मांग थानाध्यक्ष अशोक कुमार से करी वहीं थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने सभी व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा उनका मुख्य उद्देश्य ही क्षेत्र से स्मैक को खत्म करना है इसके अलावा नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारा जाएगा तथा स्कूल टाइम में स्कूलों के आसपास मडराने वाले मनचलों पर सख्ती से लगाम लगाने के साथ-साथ तेज गति से चलने वाले बाईकर्स पर भी लगाम लगाई जाएगी तथा महाशिवरात्रि व होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाया जाएगा
थानाध्यक्ष ने नगर की शांति व्यवस्था के लिए व्यापारीयो से सहयोग की अपील करी वहीं व्यापारियों ने कहा वह नगर की सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे बैठक में एसएसआई चेतन कुमार, एसआई हेमंत, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ,व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी , रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता, राजू गढ़कोटी ,विक्की ओली ,मनीष जुकरिया ,मुकेश शाह, प्रकाश राय सहित कई व्यापारी मौजूद रहे
: चंपावत:खेल मंत्री रेखा आर्य का दो दिवसीय चंपावत दोरा
Wed, Mar 6, 2024
खेल मंत्री रेखा आर्य का दो दिवसीय चंपावत दोरा
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उत्तराखंड सरकार श्रीमती रेखा आर्या का जनपद चंपावत में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम है। अपने भ्रमण कार्यक्रम अनुसार मंत्री रेखा आर्य का जनपद में आगमन 6 मार्च की सायं 6:30 बजे सर्किट हाउस, चम्पावत में होगा जहा वह रात्रि विश्राम करेंगी। 7 मार्च (बृहस्पतिवार) को मंत्री रेखा आर्य पूर्वाहन 11:10 पर सर्किट हाउस चंपावत से प्रस्थान कर 11:30 बजे टी गार्डन, चंपावत पहुंचेंगी तथा स्वदेश दर्शन 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी, इसके पश्चात अपराह्न 1:30 पर टी गार्डन चंपावत से देहरादून के लिए प्रस्थान करेगी।