Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

चंपावत:खेती छतार सड़क में घटिया डामरीकरण के लगे आरोप ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन। काम रोकने की दी चेतावनी

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:हथकरघा मेले का व्यापारियो ने किया विरोध डीएम से करेंगे मुलाकात मेला लगने पर बाजार बंद का ऐलान।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 21, 2025

हथकरघा के नाम पर बेचा जाता है चाइनीज आइटम किसी भी कीमत पर नहीं लगने दिया जाएगा मेला:व्यापार संघ प्रशासन के द्वारा 25 मई से 13 जून तक जीआईसी खेल मैदान लोहाघाट में हथकरघा मेला लगाने की अनुमति देने से लोहाघाट के व्यापारी भड़क गए हैं। बुधवार को व्यापारियों ने नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में सैनिक विश्रामगृह लोहाघाट में एक आपात बैठक का आयोजन किया। बैठक में बिना व्यापारियों को विश्वास में लिए प्रशासन के द्वारा हथकरघा मेला लगाने की अनुमति देने पर गहरी नाराजगी जताई गई। व्यापारियों ने कहा मेला लगने से उनका व्यापार पूरी तरह चौपट हो जाएगा। व्यापारी पहले से ही मंदी की मार झेल रहे है दो वक्त की रोटी निकालना तक भारी पड़ा है ।सभी व्यापारियों ने एक सुर में हथकरघा मेले का विरोध किया ।बैठक में निर्णय लिया गया कल गुरुवार को व्यापारी डीएम चंपावत से मुलाकात कर हथकरघा मेले की अनुमति को निरस्त करने की मांग की करेंगे। साथ ही व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर प्रशासन मेला लगाता है तो लोहाघाट के समस्त व्यापारी बाजार बंद करने के साथ-साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। व्यापारियों ने कहा किसी भी कीमत पर मेले को नहीं लगने दिया जाएगा कहा हथकरघा मेले की आड़ में बाहर से आने वाले व्यापारियों के द्वारा चाइनीज आइटम के अलावा अन्य सामान बिना टैक्स पे किए बेचा जाता है । वही जीआईसी खेल मैदान में अग्निवीर भर्ती का प्रशिक्षण ले रहे युवा व खिलाड़ियों के द्वारा भी मेले का कड़ा विरोध किया गया है कहा कड़ी मेहनत से उनके द्वारा फील्ड तैयार किया गया है और मेला लगने से उनकी ट्रेनिंग भी प्रभावित होगी। बैठक पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय ,महासचिव विवेक ओली , उपाध्यक्ष दिनेश सूतेड़ी, टीका देव खर्कवाल, गणेश खर्कवाल,कीर्ति बगोली, दीपक देव,जावेद, मनोज गर्ग ,परवेज , गुलजार, सब्बू, मनोज शाह ,नवल राय, हेमंत राय, इजहार अशफाक , दीपक फर्त्याल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें