Thursday 5th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पड़ासो सेरा सड़क में डामरीकरण की मुख्यमंत्री की घोषणा के लिए ग्रामीणों ने जताया आभार

रुद्रपुर:अनैतिक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़। दो महिला सहित चार गिरफ्तार।

मुनस्यारी:सामुदायिक पुस्तकालय युवाओं के लिए बन रहे वरदान तीन विद्यार्थी बने पुलिस कांस्टेबल

चंपावत:राज्य स्तर पर इंस्पायर अवार्ड के जीआईसी सुई कीछात्रा चंद्रा चौबे का चयन

लोहाघाट:होली के रंगों के साथ आँखों की सुरक्षा भी जरूरी: डा 0विराज राठी

: खटीमा:साइबेरिया पंछी के मांस के साथ दो गिरफ्तार, षड्यंत्र का हुआ खुलासा

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 18, 2024
साइबेरिया पंछी के मांस के साथ दो गिरफ्तार, षड्यंत्र का हुआ खुलासा खटीमा उप वन प्रभाग के सीमांत सुरई वन रेंज की टीम ने क्षेत्र के अंतर्गत संरक्षित प्रजाति के साइबेरिया पंछी के मांस के साथ दो षड्यंत्रकारी अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए एक ब्लैकमेलिंग षड्यंत्र का खुलासा किया है। जबकि अपराध में शामिल एक अभियुक्त अभी फरार चल रहा है। इस खुलासे के संबंध में जानकारी देते हुए सुरई वन रेंज के डिप्टी रेंजर सतीश रेखाड़ी ने बताया कि हमें अज्ञात के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की झनकईया पकड़िया क्षेत्र के एक घर में संरक्षित प्रजाति की साइबेरिया चिड़िया का मांस रखा हुआ है। जिस पर हमारी टीम के द्वारा उक्त घर पर छापा मार कर जांच की गई तो घर के जीने पर रखा हुआ साइबेरिया चिड़िया का मांस बरामद हुआ। विभागीय टीम के द्वारा घर के मालिक एवं उसकी पत्नी से पूछताछ करने पर प्रतीत हुआ कि यह अपराध इस परिवार के द्वारा नहीं किया गया है। गहन पूछताछ में पता चला कि क्षेत्र निवासी कार्तिक विश्वास नाम का एक युवक घर की महिला को बीते कुछ दिनों से लगातार परेशान कर रहा है। और उसकी बात ना मानने पर महिला एवं उसके पति को झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी भी दे रहा है। जिस पर कार्यवाही करते हुए वन विभाग की टीम के द्वारा उक्त युवक कार्तिक विश्वास को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में कार्तिक विश्वास के द्वारा अपराध कबूलते हुए यह बताया गया कि उसने अपने दो साथियों शंभू विश्वास एवं संजय के साथ मिलकर इस षड्यंत्र को अंजाम दिया है। उसके साथियों के द्वारा साइबेरिया चिड़िया का मांस अवैध शिकारियों से खरीद कर लाया गया और उक्त परिवार के घर में उसे फसाने की नीयत से रखा गया। अभियुक्त के कबूलनामे पर वन विभाग की टीम के द्वारा अभियुक्त कार्तिक विश्वास एवं उसके साथी शंभू विश्वास को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं उनका एक साथी संजय अभी फरार चल रहा है। विभागीय टीम द्वारा लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित वन अधिनियम की धाराओं एवं संरक्षित प्रजाति अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

जरूरी खबरें