Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:मोड़ा के पूर्व ग्राम प्रधान के गोदाम से बड़ी मात्रा में बरामद हुआ सरकारी योजनाओं का सामान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व डीएम से करी जांच की मांग 

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 15, 2023
मोड़ा के पूर्व ग्राम प्रधान के गोदाम से बड़ी मात्रा में बरामद हुआ सरकारी योजनाओं का सामान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व डीएम से करी जांच की मांग लोहाघाट ब्लॉक के सीमावर्ती मोड़ा गांव के युवाओं ने पुलिस की मौजूदगी में मोड़ा के पूर्व ग्राम प्रधान खीम नाथ के खीड़ी स्थित गोदाम में छापा मारा जहां से बड़ी संख्या में उद्यान विभाग, ग्राम विकास विभाग वह कृषि विभाग के द्वारा ग्रामीण व समूह को बांटने के लिए दिए जाने वाला सामान बड़ी संख्या में बरामद किया है जिसे युवाओं ने अपने कब्जे में ले लिया गांव की युवा रोशन कुमार ,कमल सिंह ,दिलीप सिंह ,गोपाल सिंह ने बताया वर्तमान ग्राम प्रधान के ससुर अमर सिंह व पूर्व प्रधान की आपसी मिली भगत से ग्रामीणों को विभागों की विभिन्न योजनाओं से मिलने वाले कृषि यंत्रों को इन दोनों के द्वारा ग्रामीणों को न बाटकर इधर-उधर बेच दिया गया तथा बड़ी संख्या में सामान को बेचने के लिए गोदाम में छुपा कर रखा गया था युवाओं ने बताया छापेमारी में तीन चक्की, दो मोटर, पाइप के बंडल, ड्रम, वायर क्रेट्स ,स्प्रे मशीन सहित कई कृषि उपकरण बरामद किए गए तथा एक धान की चक्की पुल्ला से किसी व्यक्ति के घर से बरामद करी उसे व्यक्ति के द्वारा यह चक्की प्रधान ससुर के द्वारा यहां रखने तथा कई सामान को ठिकाने लगाने की बात कही गई युवाओं ने कहा इन दोनों के द्वारा कई ट्रैक्टर व आटा व धान चक्की सहित कृषि यंत्र बैच दिए गए हैं वहीं प्रधान ससुर वह पूर्व प्रधान एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं युवाओं ने कहा पिछले कई वर्षों से गांव में इन दोनों के द्वारा प्रधान व ग्रामीण के फर्जी दस्तखत कर कई सरकारी योजनाओं से मिले सामान को ठिकाने लगाया जा रहा है अब पोल खुलने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है इन लोगों के द्वारा गांव के रास्ते व अन्य निर्माण कार्य को भी कई बार नपवा कर सरकारी धन का गबन किया गया है जिसमें विभागीय अधिकारियों की मिली भगत भी शामिल नजर आ रही है ग्रामीणों का कहना है इन दोनों के द्वारा लाखों रुपए के समान की हेरा फेरी गई है ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीएम चंपावत से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा घोटाले में शामिल अधिकारियों पर भी जांच बैठाने की मांग करी है ग्रामीणों ने कहा बॉर्डर विकास योजना के तहत गांव के बेरोजगारों के लिए मिली चक्की को भी इन्होंने दूसरे ग्राम सभा में लगा दिया है वहीं प्रधान ससुर अमर सिंह व पूर्व प्रधान खीम नाथ अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बता रहे हैं अब देखना है प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है ग्रामीण डीएम को मामले की जांच के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं कुल मिलाकर यह भ्रष्टाचार का खेल काफी लंबे समय से चल रहा था जो गांव के जागरूक युवाओं की जागरूकता के कारण उजागर हो रहा है अब मामला क्या है तथा कितने का घोटाला हुआ है या नहीं यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा तथा प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है यह भी देखना है वहीं लोगों का कहना है अगर प्रशासन ढंग से छानबीन करें तो ऐसे घोटाले कई गांवो में देखने को मिल सकते हैं

जरूरी खबरें