रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा:दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट। बेटी और दामाद फरार
Laxman Singh Bisht
दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट। बेटी और दामाद फरार
पाटल से कई जगह किए वार हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां दामाद ने ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी है हत्या के बाद दामाद और बेटी दोनों फरार हो गए है।बताया जा रहा कि दामाद और बेटी हरियाणा से अल्मोड़ा पहुंचे और घटना को अंजाम दिया।अल्मोड़ा जनपद के भनोली तहसील के सेली गांव निवासी एक व्यक्ति की उसके ही दामाद ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई ।घायल परिवार वाले व्यक्ति को हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत् घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। डॉक्टर के मुताबिक एक दर्जन से अधिक जगह पर धारदार हथियारों से हमला किया गया है जहां हाथ पैर भी टूटे हैं और सर में गंभीर चोट है।मृतक का हल्द्वानी में पोस्टमार्टम कराया गया।जानकारी के अनुसार, सेली गांव निवासी 42 वर्षीय चंद्रशेखर पांडेय पुत्र नारायण दत्त पांडेय शनिवार रात गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी हॉस्पिटल भेजा जहां रविवार शाम हल्द्वानी में ही उनकी मौत हो गई।हल्द्वानी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार वालों ने बताया कि मृतक चंद्रशेखर पांडे ने अप्रैल महीने में अपनी बेटी की शादी हरियाणा निवासी धर्मवीर से की थी बताया जा रहा है की बेटी और दामाद शनिवार को सेली गांव पहुंचे जहां धर्मवीर ने अपने ससुर चंद्रशेखर पांडे के ऊपर मामूली विवाद के चलते धारदार हथियार पाटल से हमला बोल दिया। घटना के बाद से बेटी दामाद मौके से फरार हो गए जाते-जाते मृतक के पत्नी और अन्य बच्चों को कमरे में बंद कर गए।
विज्ञापन
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार