Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

: लोहाघाट:मानेश्वर मंदिर के बाबा रमन पुरी स्मैक के साथ गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 28, 2024
मानेश्वर मंदिर के बाबा रमन पुरी स्मैक के साथ गिरफ्तार लोहाघाट क्षेत्र के प्रसिद्ध मानेश्वर महादेव मंदिर के बाबा रमन पुरी को पुलिस ने स्मैक के साथ रंगे हाथों गिफ्तार किया है एसपी चंपावत अजय गणपति का नसे के सौदागरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में लोहाघाट पुलिस ने चेकिंग के दौरान बलाई मार्ग से दो अलग-अलग वाहनों में आते हुए दो लोगों की चेकिंग की एसएचओ ने बताया चेकिंग के दौरान अजय मेहरा निवासी प्रेम नगर के पास से 4.54 ग्राम तथा मानेश्वर मंदिर के बाबा रमन पुरी के पास से 3.49 ग्राम स्मैक बरामद हुई एसएचओ ने बताया पूछताछ में दोनों ने बताया उक्त स्मैक को वह कोली ढेक निवासी रवि ढेक के माध्यम से पारस ढेक से खरीद कर लोहाघाट क्षेत्र में बेचने व खुद के इस्तेमाल के लिए खरीद कर लाए थे पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस टीम में एसएसआई चेतन रावत, एसआई पूरन सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल संजय जोशी ,रवि कुमार आदि शामिल रहे वही बाबा के इस तरह स्मैक तस्करी में शामिल होने पर लोगों में काफी आश्चर्य है

जरूरी खबरें