बाराकोट:साइबर ठग ने बेटे की किडनैपिंग की बात कहकर मांगी ढाई लाख रुपए की फिरौती मैनेजर की सूझबूझ से बच गए ग्राहक के एक लाख तीस हजार रुपए
Laxman Singh Bisht
Jun 06, 2024 10:50 pm
7 views
06 Jun 2024
साइबर ठग ने बेटे की किडनैपिंग की बात कहकर मांगी ढाई लाख रुपए की फिरौती मैनेजर की सूझबूझ से बच गए ग्राहक के एक लाख तीस हजार रुपए
बाराकोट में बृहस्पतिवार 6 जून को बाराकोट निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठग ने फोन कर बताया हमने आपके बेटे को किडनैप कर लिया है शीघ्र हमारे दिए गए अकाउंट नंबर पर ढाई लाख रुपए ट्रांसफर करो अन्यथा बेटे को गोली मार देंगे। किस्मत ऐसी थी कि बेटा भी अपने दोस्तों के साथ मुनस्यारी घूमने के लिए गया हुआ था। उस व्यक्ति ने अपने पुत्र से बात करने की कोशिश की लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा था। घबराहट में वह व्यक्ति आनंन-फानन में भारतीय स्टेट बैंक शाखा बाराकोट पहुंचा और ठग द्वारा दिए गए खाते में ₹120000.00(एक लाख बीस हजार रुपया) ट्रांसफर कर दिया। ठग अभी भी लगातार धमकी दे रहा था, व्यक्ति बचे हुए शेष ₹130000.00 (एक लाख तीस हजार रुपया) ट्रांसफर करवा ही रहा था कि बैंक मैनेजर ने इतनी बड़ी धनराशि ट्रांसफर किए जाने का कारण पूछ लिया। बमुश्किल उस व्यक्ति ने आप बीती मैनेजर को सुनाई, ठगी का अंदेशा होते ही मैनेजर द्वारा ठग से बात करने की कोशिश की गई परंतु ठग का मोबाइल नंबर बंद हो गया । इतने में बेटे के भी मुनस्यारी में सकुशल होने की सूचना आ गई। तब यह बात स्पष्ट हो गई कि बाराकोट का यह व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया है। वही बैंक में मौजूद लड़ीधूरा सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने कहा चौकन्ना रहने की जरूरत है, ठग आपको और हमें किसी भी बात का हवाला देकर लूट सकते हैं। इस प्रकार के धमकी भरे फोन आने पर पहले पुलिस से संपर्क करे , तब बाकी काम करे। घटना आज दोपहर लगभग 1:45 बजे की बताई जा रही है

विज्ञापन
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।