रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
Laxman Singh Bisht
14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
दौड़ते समय गई बेटे की जान। मां बेटे की मौत से गांव में शोक का माहौल।
पिथौरागढ़ के मड़ेगांव (वड्डा) में शनिवार को 14 वर्षीयv इकलौते बेटे जतिन की अचानक मौत के बाद उसकी मां पूनम जोशी पत्नी कैलाश चंद्र जोशी ने चंपावत जिले के घाट में सरयू नदी में छलांग लगा कर अपनी जान दे दी। घाट के होटल स्वामी श्याम सामंत व अन्य लोगों के द्वारा महिला को बचाने की पूरी कोशिश की गई। पिथौरागढ़ जिले की घाट चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया गया ।जानकारी के अनुसार जतिन शनिवार सुबह रोज की तरह झौलखेत मैदान में दौड़ने गया था। घर लौटते समय अचानक उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और वह सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। पीछे से आ रहे जतिन के दोस्तों ने उसकी मां को जतिन के बेहोश होने की सूचना दी। सूचना पर जतिन की मां पूनम जोशी बेहोश जतिन को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर से मां गहरे सदमे चली गई।अस्पताल से निकलने के बाद वह देव सिंह टैक्सी पार्किंग से गंगोलीहाट की ओर जाने वाली जीप में बैठ गई। घाट में जब वाहन चालक सवारी को बैठा रहा था तभी वह अचानक वाहन से उतरी और घाट के पुराने मोटर पुल से 30 मीटर नीचे बह रही सरयू नदी में छलांग लगा दी। उन्हें बचाने के लिए एक होटल स्वामी श्याम सामंत व दो अन्य लोगों ने भी नदी में छलांग लगाई उन्हें बचाया नहीं जा सका।जानकारी के मुताबिक करीब दो साल पहले जतिन की बड़ी बहन की भी मधुमेह बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पूनम जोशी के पति कैलाश चंद्र जोशी असम राइफल्स में कार्यरत हैं और वर्तमान में त्रिपुरा में तैनात बताए जा रहे हैं। मां बेटे की मौत के बाद मड़ेगांव क्षेत्र में शोक छा गया हैं। और कैलाश चंद्र जोशी पर पत्नी व बेटे की मौत से दुखों का पहाड़ टूट गया।
विज्ञापन
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश