रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत: स्मैक तस्करी के आरोपी को 12 साल की कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का जुर्माना
Laxman Singh Bisht
जुर्माना अदा न करने पर 2 वर्ष काटनी होगी जेल।
चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता।
चंपावत।एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम अब रंग लाने लगी है। विशेष सत्र न्यायाधीश चंपावत अनुज कुमार संगल की अदालत ने दो साल पुराने स्मैक तस्करी मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी नशा तस्कर चमकौर सिंह उर्फ चमकी को दोषी करार पाया है। अदालत ने आरोपी चमकौर सिंह उर्फ चमकी निवासी ग्राम विडोरा मझोला थाना नानकमत्ता को स्मैक तस्करी में बारह वर्ष के कठोर कारावास और डेढ़ लाख रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि अदा न करने पर दोषी को दो वर्ष जेल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। घटना फरवरी 2023 की है जब पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के द्वारा बनबसा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान हुड्डी नदी के पास के मैदान में कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले ।पुलिस को देखकर वह भागने लगे लेकिन पुलिस ने चमकोर सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया ।तलाशी लेने के दौरान उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में 260 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी।मामले में पुलिस ने चमकौर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। दो साल तक न्यायालय में चले मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की अदालत ने फैसला सुनाया। विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल ने नशा तस्कर चमकौर सिंह उर्फ चमकी को दोषी करार देते हुए बारह वर्ष के कठोर कारावास और डेढ़ लाख रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई है। मालूम हो चमकौर सिंह उर्फ चमकी की बड़े नशा तस्कर में गिनती होती है। चमकौर सिंह की गिरफ्तारी से स्मैक तस्करी में काफी लगाम लगी। चंपावत पुलिस अपनी मजबूत पैरवी व साक्ष्यों से बड़े नशा तस्कर को सजा दिलाने में कामयाब रही।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*