रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
Laxman Singh Bisht
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।

चंपावत जिले के सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर बाराकोट में वंदे मातरम गीत के 150 वे वर्ष के उपलक्ष में नमामि भारत वंदे मातरम कार्यक्रम का आज शुक्रवार को आयोजन किया गया इस अवसर पर देशभर में एक समय एक लय और एक स्वर में वंदे मातरम के सामूहिक गायन के आवाहन के तहत विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम भारत का राष्ट्रीय गीत है जिसमें मातृभूमि के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त होती है। गीत में भारत माता को शक्ति ,समृद्धि और ज्ञान के विभिन्न स्वरूपों से जोड़ा गया है ।वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वंदे मातरम ने राष्ट्रीय चेतना और एकजुटता की भावना को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन्होंने बताया कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत बाद में उनके उपन्यास आनंद मठ में भी प्रकाशित हुआ। वर्ष 1905 में बंगाल विभाजन के दौरान वंदे मातरम राष्ट्रीय आंदोलन का एक प्रमुख उद्घोष बना ।वर्ष 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गुरुदेव रविंदनाथ टैगोर द्वारा इसके सार्वजनिक गायन का भी उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मनीष जोशी रही तथा नंदा बल्लभ बगौली ने अध्यक्षता की विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय कुमार वर्मा, लोकमान् अधिकारी, दीवान नाथ गोस्वामी, नारायण दत्त उप्रेती और जानकी जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धिरजा वर्मा ने किया। कार्यक्रम के संयोजक निर्मल सिंह चौधरी तथा जिला संयोजक डॉक्टर गंगा सिंह बिष्ट रहे इस अवसर पर नैन अधिकारी, केशव दत्त ,प्रकाश चंद्र, राजेंद्र पटनी ,अंबा दत्त जोशी, बेनी प्रसाद भट्ट, प्रकाश जोशी, आशीष जोशी, प्रमिला अधिकारी, नीतू जोशी, सुमन अधिकारी ,आकांक्षा जोशी, ममता सहित विद्यालय के अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया और मातृभूमि के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभाव की भावना व्यक्त की ।
विज्ञापन
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
मुख्यमंत्री की सीमांत को बड़ी सौगात डुंगरा बोरा हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट। क्षेत्र में खुशी की लहर। सीमांत क्षेत्र वासियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद।