Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

: लोहाघाट:चोमैल क्षेत्र के व्यक्ति से साइबर ठग ने डेढ़ लाख रुपए की करी ठगी लोहाघाट पुलिस जुटी जांच में

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 6, 2023
चोमैल क्षेत्र के व्यक्ति से साइबर ठग ने डेढ़ लाख रुपए की करी ठगी लोहाघाट पुलिस जुटी जांच में बाराकोट ब्लॉक के चोमैल क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से अज्ञात  साइबर ठग ने झांसा देकर डेढ़ लाख रुपए की ठगी कर ली है जिसकी शिकायत पीड़ित ने बुधवार को लोहाघाट थाने में करी है लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया बुधवार को चोमैल निवासी रघुवर सिंह ने लोहाघाट थाने में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ उनसे डेढ़ लाख रुपए की ठगी करने की तहरीर दी है जिस पर लोहाघाट पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जाच शुरू कर दी है एसओ कोरंगा ने बताया घटना 4 नवंबर 2023 की है उन्होंने कहा वादी रघुवर सिंह ने बताया अज्ञात साइबर ठग के द्वारा लिंक के माध्यम से यूपीआई पिन मांगकर उससे डेढ़ लाख रुपए ठग लिए थे एसओ ने बताया मामले की जांच बाराकोट चौकी प्रभारी एसआई हरीश प्रसाद द्वारा करी जा रही है तथा साइबर सेल चंपावत को भी सूचना दे दी गई है एसओ कोरंगा ने समस्त क्षेत्र वासियों से साइबर ठगो के झांसे में न आने तथा साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील करी है मालूम हो चंपावत पुलिस के द्वारा साइबर ठगी के खिलाफ लोगों को कई प्रकार से जागरूक किया जा रहा है लेकिन उसके बावजूद भी लोग साइबर ठगो के झांसे में आकर अपनी रकम गवा रहे हैं

जरूरी खबरें