Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

: चम्पावत : रमक खूनी कांड को अंजाम देने वाले आरोपी दयानंद की इलाज के दौरान हुई मौत

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 16, 2024
रमक कांड को अंजाम देने वाले आरोपी दयानंद की इलाज के दौरान हुई मौत चम्पावत के पाटी ब्लॉक के रमक गांव में अपनी मां और गांव के दो युवकों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले वाले आरोपी की मौत हो गई है। हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज के दौरान 16 जून की शाम को उसने दम तोड़ दिया। रमक में हुए खूनी खेल में अभी तीन लोग बुरी तरह घायल हैं। तीनों का हल्द्वानी में इलाज चल रहा है।15 जून की रात करीब 11 बजे रमक निवासी दयानंद जोशी अपने घर से चाकू व तमंचा लेकर गांव के दो युवकों जीवन और खिलानंद को मारने के लिए निकला था। दयानंद की मां ने उसके हाथ से चाकू छिनने की कोशिश की। इसी दौरान मां पार्वती देवी के पेट में चाकू लग गया और वह बुरी तरह से घायल हो गई। दयानंद ने आवेश में आकर दोनों युवकों को जख्मी किया और अंत में खुद को भी बुरी तरह घायल कर लिया था। हादसे की भनक लगने पर स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने चारों घायलों को पाटी अस्पताल पहुंचाया। चारों घायलों को पाटी से चंपावत जिला अस्पताल और फिर यहां से हल्‌द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। 16 जून की शाम को दयानंद जोशी की हल्‌द्वानी में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जरूरी खबरें