लिफ्ट देकर महिला से बलात्कार करने वाले टैक्सी चालक को देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार चंडीगढ़ की थी महिला
Laxman Singh Bisht
May 06, 2023 04:49 pm
21 views
06 May 2023
देहरादून के थाना क्लिमेंट टाउन में 1 व्यक्ति द्वारा लिफ्ट देने के बहाने एक महिला से रेप और लूट करने का मामला सामने आया है पुलिस ने महिला की शिकायत पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है घटना 3 मई की है जब चंडीगढ़ की रहने वाली एक महिला अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने देहरादून आई थी जो वापस जाने के लिए शिमला बाईपास से लिफ्ट लेकर एक गाड़ी में आईएसबीटी के लिए बैठी थी अकेली महिला को देखकर गाड़ी चला रहा आरोपी महिला को देहरादून से सटे आशारोड़ी के जंगल में ले गया और उसने महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और महिला को जंगल में ही छोड़कर वहां से भाग गया रात भर महिला आशा रोड़ी के जंगल में छिपी रही सुबह होती है उसने आईएसबीटी चौकी में जाकर अपनी आपबीती सुनाई
पुलिस ने महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के करीब डेढ़ सौ सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया और आखिरकार पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंच गई जिस ने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था इस व्यक्ति को पुलिस ने बिहारीगढ़ के पास से गिरफ्तार किया है जिसके पास महिला का लूटा हुआ सामान और उसकी गाड़ी भी बरामद की गई है गिरफ्तार अभियुक्त पेशे से टैक्सी ड्राइवर है जो सहारनपुर देहरादून रूट पर अक्सर टैक्सी चलाया करता था व्यक्ति को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने 10,000 का इनाम देने की भी घोषणा की है
विज्ञापन
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क