रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : धारचूला:कमलेश दानू के हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों में उमड़ा जन सैलाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी।
Laxman Singh Bisht
हत्या के 3 दिन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली। कातिलों की नेपाल मे होने की संभावना।
पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में तीन दिन बाद भी युवा कमलेश दानू के कातिलों की गिरफ्तारी न होने से जन आक्रोश भड़क गया ।बुधवार को हजारों की तादात में लोगों ने धारचूला में कमलेश के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाए, युवा, बुजुर्ग व पूर्व सैनिक शामिल हुए। जुलूस में शामिल हर एक व्यक्ति की एक ही मांग थी कमलेश के हत्यारो को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी दो।
कमलेश की हत्या के तीन दिन बीत जाने के बाद भी कातिलों की गिरफ्तारी न होने पर लोगों में पुलिस व प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को नजर आया। लोगों ने इसे पुलिस की नाकामी बताया। लोगों का कहना था तीन दिन के बाद भी पुलिस कमलेश के हत्यारो का सुराग तक नहीं लगा पाई है। लोगों ने कहा अगर तीन दिन में कमलेश के कातिलों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो धारचूला में उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। वही सीओ कुंवर सिंह रावत ने लोगों को समझाते हुए कहा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरे प्रयास कर रही है। नेपाल पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है उन्होंने लोगों का आश्वासन देते हुए कहा जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की। मालूम हो तीन दिन पूर्व कमलेश की बीच सड़क मे चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन हत्या कर दोनों आरोपी फरार हो गए है ।
जिनका पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है।जिस कारण धारचूला में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश पैदा हो गया है।लोग पुलिस से सिर्फ कमलेश के कातिलों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मामला पिथौरागढ़ पुलिस की नाक का सवाल बन गया है। पुलिस की कई टीमें कातिलों की तलाश में रात दिन एक किए हुई है।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*