रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : दून:सिल्वर सिटी मॉल में हुई हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की हत्या का खुलासा
Laxman Singh Bisht
सिल्वर सिटी मॉल में हुई हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की हत्या का खुलासा
एक आरोपी गलगोटिया यूनिवर्सिटी का छात्र
एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने किया खुलासा

देहरादून की डालनवाला पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सिल्वर सिटी में हुई विक्रम शर्मा हत्याकांड मामले में दो आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपीय गलगोटिया यूनिवर्सिटी का छात्र है।देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और एसटीएफ एसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हो बताया कि झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या की योजना 6 महीने पहले बनाई गई थी। हत्या की वजह आपसी रंजिश है ।जानकारी दी कि विक्रम शर्मा का रंगदारी व कॉन्ट्रैक्ट को लेकर जमशेदपुर में कई लोगों से विवाद था। एसएसपी ने बताया कि आरोई ने विक्रम शर्मा की हत्या झारखंड या फिर नोएडा में करना चाहते थे। लेकिन विक्रम के पास अधिक भीड़ होने के कारण वह उसकी हत्या नहीं कर पाए। वहीं 3 महीने पहले आरोपियों में से एक आरोपी ने उस जिम को ज्वाइन किया था जहां पर विक्रम शर्मा जिम करने आया था। एसएसपी ने बताया कि घटना के दिन भी आरोपी ने अपने अन्य साथियों को फोन कर विक्रम शर्मा के जिम में होने की जानकारी दी थी। हत्या के बाद भागने के लिये आरोपियों ने हरिद्वार से रेंट पर स्कूटी व बाइक का इस्तेमाल किया था। इस मामले में 6 आरोपी वांछित हैं जिन पर एसएसपी ने 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।