Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

: किच्छा:पत्नी पर शक के चलते पति ने काट दिया पत्नी का गला 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 23, 2024
पत्नी  पर शक के चलते पति ने काट दिया पत्नी का गला उधम सिंह नगर के किच्छा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं यहाँ एक युवक द्वारा अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई है। आरोपी युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था जिस चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया हैं। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।उधम सिंह नगर के किच्छा शहर में रहने वाले अशोक का 9 साल पहले महतोष मोड निवासी पूनम से विवाह हुआ था। विवाह के बाद सब ठीकठाक था लेकिन उसके बाद अशोक अपनी पत्नी पूनम के चरित्र पर शक करने लगा। जिस कारण दंपत्ति के बीच विवाद होने लगा। इधर दोनों के बीच विवाद खत्म करने के उद्देश्य से अशोक की बहन धनवंती अपने भाई और भाभी को अपने घर ले आई थी। शनिवार को जब धनवंति और उसका पति तेजपाल काम करने चले गए तो घर पर दोनो पति पत्नी अकेले रह गए तब अशोक ने पूनम का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। शाम को जब धनवंती घर पहुंची तो उसे पूनम का शव कमरे में पड़ा मिला। उसके बाद सूचना पुलिस और मृतका पूनम के परिजनों को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा है। किच्छा के सीओ बहादुर सिंह ने बताया कि हत्यारोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

जरूरी खबरें