Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर कृषि व पशुपालन विभाग में समूह ग की निकली भर्तियां। आवेदन प्रक्रिया शुरू जाने

लोहाघाट:गर्मी ने बढ़ाई मुसीबत नगर के चौक-चौराहों पर नहीं लगे हैं वाटर कूलर।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 26 मई को ठाड़ा ढुंगा वार्ड में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

लोहाघाट के गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा, 01 जून से लगेंगे विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया थाना रीठा साहिब का वार्षिक निरीक्षण। दिए जरूरी दिशा निर्देश।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : किच्छा मे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के भतीजे को दिनदहाड़े गोलियों से भूना।

किच्छा मे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के भतीजे को दिनदहाड़े गोलियों से भूना।

दर्जनों हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर की फायरिंग

इलाके में फैली दहशत कई लोगों के घायल होने का अनुमान

पूर्व विधायक शुक्ला ने लगाया कांग्रेसियों पर सह देने का आरोप किच्छा में पंचायत चुनाव में हार जीत को लेकर हुई रंजीस खूनी संघर्ष में बदल गई आज किच्छा के दरऊ क्षेत्र में दर्जनों हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर ताबरतोड़ फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी गोली कांड में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान के भतीजे की मौत हो गई है तथा कई लोगों के घायल होने का अनुमान है। दिनदहाड़े हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है ।जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं ।वहीं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने इस गोली कांड का जिम्मेदार कांग्रेस के आला नेताओं को ठहरा दिया है ।फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है तथा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।अभी हाल में ही पंचायत चुनाव संपन्न हुआ है जहां कुछ स्थानो पर भाजपा तो कहीं कांग्रेस तो कहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत हासिल की है ।इस हार जीत के समीकरण के बाद कुछ लोग एक दूसरे से रंजीस रखने लगे हैं किच्छा के दरऊ क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान गफ्फार खान ने बताया कि चुनाव को लेकर एक पक्ष के लोग उनसे रंजिश रख रहे थे ।जिसको लेकर उन्होंने संबंधित पुलिस चौकी और थाने में अवगत कराया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई थी। उनका कहना है कि पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने जबरन उन पर और परिवार के लोगों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया था और लगातार उन्हें धमकियां दी जा रही थी। जिसको लेकर वह लगातार पुलिस से शिकायत कर रहे थे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि वह आज अपने घर पर बैठे हुए थे तभी उनके बेटे का फोन आया कि दरऊ के दूसरे घर में लगभग 5 से 6 दर्जन हथियार बंद लोग घर में घुस गए हैं और ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं उनका कहना है कि उनके पास कई राइफल , बंदूके , पिस्टल आदि हथियार हैं। घर में कई महिलाएं पुरुष और बच्चे मौजूद थे दिनदहाड़े हुई फायरिंग में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान गफ्फार के भतीजे आसिफ की छाती में गोलियां लगी है जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई ।जबकि अन्य कई लोगों के घायल होने का अनुमान है फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। दिनदहाड़े हुई गोली कांड से क्षेत्र में हरकंप मच गया ।पीड़ित परिजनों का कहना है कि लगभग 20 मिनट हुए गोली कांड में लगभग 60 से 70 राउंड फायरिंग की गई ।प्रधान गफ्फार का कहना है वह किसी प्रकार से अपने भतीजे आसिफ को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मीडिया के समक्ष गफ्फार ने बताया कि इस गोली कांड में कई ऐसे लोग हैं जो उनसे चुनाव रंजीस रखते हैं उन्होंने सभी नाम का खुलासा कर दिया है ।इस घटना के बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया ।उन्होंने कहा कि किच्छा पुलिस की लापरवाही से यह गोली कांड हुआ है जिसमें एक बेकसूर की मौत हो गई है। उन्होंने किच्छा क्षेत्र के कांग्रेस के कई आला नेताओं का नाम लेकर साफ आरोप लगाया है कि उनकी सह और षड्यंत्र के तहत थी यह गोली कांड हुआ है। क्योंकि प्रधान गफ्फार लगातार उनके काले कारनामो को उजागर कर रहे थे। जिसके चलते वह उनके निशाने पर थे फिलहाल इस गोली कांड और हत्याकांड के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है पुलिस हर मामले में नजर रख रही है।

जरूरी खबरें